फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Raid on the information of the assault uniform of soldier and inspector torn off

मारपीट की सूचना पर पहुंचे दरोगा-सिपाही की वर्दी फाड़ी, हाथ जोड़कर बचाई जान

Sun, 12 May 2019 03:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 12 May 2019 03:04 AM IST
विज्ञापन
Raid on the information of the assault uniform of soldier and inspector torn off
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

थाना गंगीरी के गांव उदयपुर में मारपीट की सूचना पर पहुंची पीआरवी की टीम के साथ कुछ लोगों ने अभद्रता करते हुए दरोगा व सिपाही की वर्दी फाड़ने के साथ ही पुलिस की गाड़ी में आग लगाने की कोशिश की। 

विज्ञापन


दरोगा-सिपाही ने हाथ जोड़कर किसी तरह अपनी जान बचाई। बाद में पहुंची थाना पुलिस ने मारपीट के एक आरोपी को पकड़ लिया और शांतिभंग में हवालात में बंद कर दिया।
विज्ञापन


उदयपुर निवासी दुपटी पुत्र तोपसिंह के अनुसार उनकी विवाहित बहन अपनी ससुराल से आठ दिन से लापता है। उन्हें शक है कि गांव का ही कुमरसाहब पुत्र नाहर सिंह उनकी बहन को बहलाकर ले गया और कहीं छिपाए है। इसी बात पर शनिवार की सुबह कुमरसहाब के घर में घुसकर दुपटी सिंह आदि ने मारपीट शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुमर साहब की सूचना की सूचना पर पीआरवी के दरोगा नाहर सिंह व गाड़ी चालक महेंद्र सिंह गांव पहुंचे तो वहां दुपटी सिंह पक्ष के लोगों ने पुलिस कर्मियों को ही घेर लिया और मारपीट, वर्दी फाड़ते हुए गाड़ी में आग लगाने की कोशिश की। पीआरवी कर्मियों ने किसी तरह स्वयं को बचाने के साथ ही थाने फोन किया तो थाने से फोर्स पहुंच गई जिस पर आरोपी भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर दुपटी सिंह को पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed