फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Raid on fertilizer seed shops

अलीगढ़ः खाद बीज की दुकानों पर मारे ताबड़तोड़ छापे

Mon, 09 Aug 2021 01:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Raid on fertilizer seed shops
खाद्य बीज की दुकानों में जांच करते कृषि विभाग के अधिकारी। - फोटो : CITY OFFICE
खाद बीज एवं उर्वरकों की दुकानों पर कृषि टीमों की छापामारी जारी है। रविवार के अवकाश के बावजूद कृषि टीमों ने जिले में विभिन्न स्थानों पर छापामारी कर उर्वरकों के 23 नमूने भरे गए। दुकान बंद कर भागे चार विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए।
विज्ञापन

कृषकों को निर्धारित मूल्य पर उच्च गुणवत्ता वाले उर्वरक उपलब्ध कराने के लिये कृषि टीमों की छापामारी निरंतर चल रही है। रविवार को कृषि टीमों ने कई विक्रेताओं के यहां छापे मारे। इस दौरान उर्वरकों के 23 नमूने भरे गये। इस दौरान पिसावा में मैसर्स चौधरी ट्रेडर्स, चंडौस में गणेश खाद भंडार, हरदुआगंज में भारत खाद भंडार एवं दुर्गा खाद भंडार के स्वामी छापे की सूचना पर दुकान बंद कर भाग गये। इन सभी के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। जिला कृषि अधिकारी डा.राम प्रवेश ने बताया कि जिले में यूरिया की कोई कमी नहीं है। यदि कोई इसकी कालाबाजारी करता पाया गया तो उसके विरुद्घ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पीओएस मशीन की चेकिंग में यदि स्टाक एवं भौतिक स्टाक में भिन्नता मिली तो संबंधित विक्त्रस्ेता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed