फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rahul is the director of two Chinese companies, all unknown in the village

अलीगढ़: खैर का राहुल चीन की दो कंपनियों का है डायरेक्टर, परिवार से लेकर गांव में सब अंजान

Tue, 18 Aug 2020 02:32 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 18 Aug 2020 02:32 PM IST
विज्ञापन
Rahul is the director of two Chinese companies, all unknown in the village
चीनी कंपनी का डायरेक्टर राहुल - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के खैर इलाके के गांव पीपल निवासी राहुल के कारनामों से उसका परिवार या उसके गांव के लोग बेशक अंजान हों, मगर इन दिनों इस राहुल ने देश में भूचाल ला दिया है। वह एक हजार करोड़ से अधिक के हवाला कारोबार से जुड़े रैकेट का हिस्सा है और चीन की दो कंपनियों का डायरेक्टर व दो का शेयर होल्डर है। 

विज्ञापन


चार दिन पहले दिल्ली में फर्जी पासपोर्ट से पकड़े गए चीनी नागरिक की जांच के बाद राहुल का नाम सामने आने के बाद एजेंसियां हरकत में आ गई हैं। दो दिन पहले एक जांच टीम उसके गांव पहुंची थी, मगर उसके परिवार व घर की हालत देखकर लौट गई और राहुल की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


बताया गया है कि राहुल गुरुग्राम में नौकरी कर रहा है। मगर, रविवार दोपहर बाद उससे फोन पर संपर्क न होने के कारण एजेंसियों का उस पर शक गहरा गया है।

दो दिन पहले गांव पीपल निवासी राहुल की तलाश में गुरुग्राम से एक जांच एजेंसी पहुंचीं। यहां उसके मां व पिता से मुलाकात के साथ-साथ परिवार की माली हालत व घर की स्थिति को देखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि उसका घर काफी पहले का बना हुआ है। पिता के 12 बीघा खेत हैं और बुग्गी चलाते हैं। उन्होंने यही बताया कि आईटीआई करने के बाद राहुल चार साल पहले दिल्ली नौकरी करने चला गया था। उसके दो छोटे भाई भी दिल्ली में ही प्राइवेट कंपनियों में नौकरी करते हैं। 

जब उन्हें बताया गया कि उनका बेटा चीन की दो बड़ी कंपनियों में डायरेक्टर है और दो में शेयर होल्डर है तो वे हैरान रह गए। खुद जांच टीम के लोग भी नहीं समझ पा रहे थे कि अगर ऐसा होता तो इस घर की हालत ऐसी न होती।

मगर जांच में यह भी पता चला कि एक दूसरा मकान भी गांव में है, जिस पर काम चल रहा है। यहां बातचीत में जो जानकारी मिली, उसके अनुसार दिल्ली में चार दिन पहले चीन का नागरिक फर्जी पासपोर्ट के साथ पकड़ा गया था। 

 

वह एक हजार करोड़ के हवाला रैकेट कारोबार से जुड़ा हुआ है। उसी के जरिए यह जानकारी मिली की जिन कंपनियों के लिए हवाला के जरिए रकम इधर से उधर होती है। उनका मालिक राहुल है।

राहुल ने फोन पर बताया उसके दस्तावेज प्रयोग किए गए
घर से राहुल का मोबाइल नंबर मिलने के बाद जब उससे जांच एजेंसियों, इलाका पुलिस व मीडियाकर्मियों ने अलग-अलग बात की तो उसने बताया कि वह 2019 में गुरुग्राम की एक मोटर पार्ट बनाने वाली कंपनी में नौकरी करने पहुंचा था। वहां नौकरी करने के दौरान चार महीने पहले गुरुग्राम में ही डीएलएफ सावर सिटी स्थित एक दफ्तर में एक परिचित के जरिए भेजा गया। 

वहां उसकी मुलाकात सग्गू नाम के व्यक्ति से हुई। जहां उससे दूसरी नौकरी और अतिरिक्त वेतन के नाम पर उससे आधार कार्ड और पैनकार्ड लिए गए। वह अब उसी कंपनी में नौकरी कर रहा है। उसका एक दफ्तर नोएडा में भी है। 
उसने हाल ही में मास्क आदि भी इसी कंपनी में बनाए थे। उसके दस्तावेजों का प्रयोग कर यह सब किया गया है। उसे अब हुआ बैंग प्राइवेट लिमिटेड सहित दो कंपनियों का डायरेक्टर, चार्ली पैंग व लुओ सैंग में शेयर होल्डर बना दिया गया है। यह उसे नहीं मालूम। 

यह सुनकर वह खुद हैरानी जताने लगा। हालांकि, रविवार दोपहर तक उसका मोबाइल ऑन रहा। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। इसके बाद से उस पर संदेह बढ़ गया है।

 

परिवार ने साधा मौन, पिता गायब, गांव में चर्चाएं
जांच एजेंसी के बाद जब इलाका पुलिस और मीडिया के लोग पहुंचने लगे तो गांव में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। एक तरफ उसकी मां कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हुई। बस एक ही बात रट लगाए रही कि उसे कुछ नहीं मालूम।

उसका पिता गांव से रविवार सुबह ही गायब हो गया। कोई दबी जुबां से इस काले धंधे में इसके शामिल होने का इशारा कर रहा था तो कोई इसे गलत करार दे रहा था।

इंस्पेक्टर खैर शंभूनाथ सिंह ने कहा कि अभी तक इस मामले में सीधे तौर पर हमसे किसी एजेंसी ने न तो जानकारी मांगी है और न मदद मांगी है। हां, इतना पता चला है कि राहुल नाम का एक युवक पीपल गांव का है जिसके नाम से यह फर्जीवाड़ा हुआ है। अब वह शामिल है या नहीं, यह तो जांच एजेंसियां तय करेंगी। हम अपने स्तर पर नजर रखे हुए हैं। जो मदद मांगी जाएगी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed