फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Raghuraj singh attacks akhilesh yadav and aashutosh sinha over their comment on corona vaccine

टीका प्रकरण में कूदे रघुराज, अखिलेश यादव और आशुतोष सिन्हा पर जमकर साधा निशाना

Mon, 04 Jan 2021 01:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 04 Jan 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Raghuraj singh attacks akhilesh yadav and aashutosh sinha over their comment on corona vaccine
ठाकुर रघुराज सिंह - फोटो : amar ujala

कोरोना टीका को लेकर चल रही बयानबाजी में उत्तर प्रदेश भवन निर्माण एवं अन्य कर्मकार राज्य परामर्शदात्री समिति के अध्यक्ष ठाकुर रघुराज सिंह भी कूद गए हैं। उन्होंने सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ ही सपा के एमएलसी आशुतोष सिन्हा पर निशाना साधा है।  अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं रघुराज सिंह। 

विज्ञापन


मीडिया में खबर आ रही है कि उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। अखिलेश यादव पहले बयान दे चुके हैं कि भाजपा पर भरोसा नहीं है। कोरोना टीका नहीं लगवाएंगे। रघुराज ने इसके जवाब में कहा है कि अखिलेश यादव का बयान हास्यास्पद है। उन्होंने विदेश में शिक्षा प्राप्त की है लेकिन बात बिना पढ़े-लिखे की तरह कर रहे हैं। एक खास वर्ग को लुभाने के लिए बयान दिया है। 
विज्ञापन


रघुराज ने एमएलसी आशुतोष सिन्हा को भी आड़े हाथ लिया है। सवाल उठाया है कि कोई ऐसी वैक्सीन होती है क्या जो किसी को नपुंसक बना दे। देश के वैज्ञानिकों ने वैक्सीन बनाई है। दुनिया वैज्ञानिकों की तारीफ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed