फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   RAF jawan robbed in broad daylight

Aligarh News: आरएएफ जवान से दिनदहाड़े लूट, चंद घंटों में तीन बदमाश गिरफ्तार

Tue, 08 Aug 2023 02:09 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 08 Aug 2023 02:09 AM IST
सार

आरएएफ रामघाट रोड बटालियन में तैनात गजेंद्र सिंह क्वार्सी चौराहे से टिर्री में सवार होकर रेलवे स्टेशन जा रहे थे। इसी दौरान किशनपुर के पास बाइक सवार तीन बदमाश झपट्टा मारकर उनका बैग लूट ले गए। इस पर गजेंद्र उनके पीछे भागे।

विज्ञापन
RAF jawan robbed in broad daylight
लूट प्रतीकात्मक - फोटो : Social Media

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के रामघाट रोड के किशनपुर के पास रविवार दोपहर आरएएफ जवान से बाइक सवारों ने बैग लूट लिया। इस सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से चंद घंटों में तीन बदमाशों को रोडवेज बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से लूटा गया बैग मय नकदी आदि के बरामद हो गया।

विज्ञापन


आरएएफ रामघाट रोड बटालियन में तैनात गजेंद्र सिंह क्वार्सी चौराहे से टिर्री में सवार होकर रेलवे स्टेशन जा रहे थे। इसी दौरान किशनपुर के पास बाइक सवार तीन बदमाश झपट्टा मारकर उनका बैग लूट ले गए। इस पर गजेंद्र उनके पीछे भागे और तत्काल यह सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को मिली। इलाका पुलिस मौके पर आ गई और आई ट्रिपल सी प्रभारी धीरेंद्र सिंह को अवगत कराया गया। 
विज्ञापन


उन्होंने सीसीटीवी की मदद से जब बाइक व बदमाशों को देखना शुरू किया तो बदमाश बाइक सहित गांधीपार्क बस स्टैंड के पास कैद पाए गए। उनमें से तीनों को मौके पर ही दबोच लिया गया, जिनके पास लूटा गया बैग मय 25 हजार रुपये व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई। पूछताछ में इन्होंने अपने नाम कन्नौज कुतलपुर का अमन उर्फ बिलाला, सुदामा व शाहदरा दिल्ली का कृष्ण बताए। तीनों को सोमवार को जेल भेज दिया गया। इन्होंने स्वीकारा कि पिछले कुछ समय से खेरेश्वर के पास झुग्गी डालकर रह रहे थे। इंस्पेक्टर क्वार्सी प्रमेंद्र कुमार ने लूट के बाद इनकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed