फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Questions raised on VC's chairmanship in AMU's EC meeting

AMU VC Panel: ईसी बैठक में वीसी की अध्यक्षता पर उठे सवाल, पत्नी की दावेदारी की राष्ट्रपति से शिकायत

Sat, 04 Nov 2023 06:53 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 04 Nov 2023 06:53 AM IST
सार

इस संबंध में एएमयू पीआरओ उमर पीरजादा ने कहा कि कार्यवाहक कुलपति प्रो. मोहम्मद गुलरेज ने कहा है कि कुलपति पद के लिए वह उम्मीदवार नहीं थे, इसलिए वह बैठक की अध्यक्षता कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Questions raised on VC's chairmanship in AMU's EC meeting
एएमयू कार्यवाहक वीसी प्रो. मोहम्मद गुलरेज - फोटो : साेशल मीडिया

विस्तार

एएमयू में कुलपति पैनल के लिए आवेदक रहे प्रो. मुजाहिद बेग ने कुलपति की अध्यक्षता और उनकी पत्नी की उम्मीदवारी को लेकर राष्ट्रपति से शिकायत की है। प्रो. बेग ने कहा कि नियम के विपरीत कार्यकारी परिषद की अध्यक्षता कुलपति प्रो. मोहम्मद गुलरेज ने की थी, जबकि उनकी पत्नी कुलपति पैनल की उम्मीदवार थीं। कुलपति ने अपनी पत्नी के पक्ष में मत भी डाला। कोई भी संस्था अधिनियम से चलती है।

विज्ञापन


इधर, कार्यकारी परिषद (ईसी) की बैठक में कार्यवाहक कुलपति की अध्यक्षता पर सवाल उठ रहे हैं। बैठक में अनियमितता होने की शिकायतें उच्चाधिकारियों से की गई है। इस संबंध में एएमयू पीआरओ उमर पीरजादा ने कहा कि कार्यवाहक कुलपति प्रो. मोहम्मद गुलरेज ने कहा है कि कुलपति पद के लिए वह उम्मीदवार नहीं थे, इसलिए वह बैठक की अध्यक्षता कर सकते हैं। 
विज्ञापन


हितों के टकराव का सवाल ही नहीं उठता। उच्च शिक्षा विभाग के आदेश और एएमयू अध्यादेश (कार्यकारी) के अध्याय के खंड-6 दोनों कुलपति के पति या पत्नी को मतदान प्रक्रिया में भाग लेने से नहीं रोकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed