फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Questions from other subjects in the fourth semester paper of MSc

RMPSU: एमएससी के चौथे सेमेस्टर के पेपर में आए दूसरे विषय के प्रश्न, परीक्षा टली, अब होगी 18 मई को

Fri, 08 May 2026 05:17 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 08 May 2026 05:17 PM IST
सार

एमएससी के चौथे सेमेस्टर के जियोलॉजी के तीसरे पेपर की परीक्षा थी। पेपर का शीर्षक इंसेक्ट सिस्टमेटिक था, जबकि पेपर में टॉक्सिकोलॉजी (विष ज्ञान) विषय के प्रश्न थे। परीक्षा शुरू होने से पहले ही स्थगित कर दी गई। परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे परीक्षार्थियों को बताया गया कि परीक्षा स्थगित कर दी गई है।

विज्ञापन
Questions from other subjects in the fourth semester paper of MSc
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़ - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) के एमएससी के चौथे सेमेस्टर के पेपर में दूसरे विषय के प्रश्न आने पर हंगामा हो गया। विवि प्रशासन को परीक्षा स्थगित करनी पड़ी। 7 मई को केंद्रों पर परीक्षार्थी बिना परीक्षा देकर वापस लौट गए। अब यह परीक्षा 18 मई को होगी। इस प्रकरण में पेपर सेट करने वाले शिक्षक से जवाब मांगा गया है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को तीसरी पाली में दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक एमएससी के चौथे सेमेस्टर के जियोलॉजी के तीसरे पेपर की परीक्षा थी। पेपर का शीर्षक इंसेक्ट सिस्टमेटिक था, जबकि पेपर में टॉक्सिकोलॉजी (विष ज्ञान) विषय के प्रश्न थे। परीक्षा शुरू होने से पहले ही स्थगित कर दी गई। परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे परीक्षार्थियों को बताया गया कि परीक्षा स्थगित कर दी गई है। इस पर परीक्षार्थियों ने हंगामा करने के साथ नाराजगी भी जताई। अब स्थगित परीक्षा 18 मई को दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक होगी।
विज्ञापन


इसके साथ ही बीएएलएलबी के चौथे सेमेस्टर के पांचवें और एलएलबी के दूसरे सेमेस्टर के तीसरे पेपर की परीक्षा 13 मई को सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक होनी थी। अब यह परीक्षा दूसरी पाली में दोपहर 12 बजे से दोपहर दो बजे तक होगी। पहली पाली में बीएड की परीक्षा है। इस संबंध में विवि के कुलसचिव धीरेंद्र कुमार ने बताया कि एमएससी के चौथे सेमेस्टर के पेपर में दूसरे विषय के प्रश्न होने की वजह से अब यह परीक्षा 18 मई को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed