फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Quarrel with husband over honeymoon, woman reached platform to be cut from train

अलीगढ़ः सुहागरात पर पति से झगड़ा, ट्रेन से कटने प्लेटफार्म पर पहुंची महिला

Tue, 07 Dec 2021 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Quarrel with husband over honeymoon, woman reached platform to be cut from train
दस दिन पहले शहर के एक क्षेत्र में ब्याही महिला सोमवार सुबह 11 बजे प्लेटफार्म नंबर तीन पर कटने के लिए पहुंच गई। तभी जीआरपी महिला आरक्षी ऋतु यादव की उस पर नजर पड़ी। हड़बड़ाई स्थिति में रोते बिलखते महिला की गतिविधि संदिग्ध दिखी तो ऋतु ने पूछताछ की। जानकारी पर जीआरपी इंस्पेक्टर सुबोध कुमार ने परिजनों को बुलाया और समझाबुझाकर महिला को घर भेजा।
विज्ञापन

प्रकरण के अनुसार सोमवार सुबह 11 बजे आरक्षी महिला ऋतु यादव व इंस्पेक्टर शिव प्रकाश प्लेटफार्म नंबर दो व तीन पर संदिग्ध लोग और संदिग्ध सामानों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान ऋतु ने देखा कि एक महिला काफी परेशान हैं, रो भी रही है। इधर उधर घूमते हुए ट्रेन की ओर टकटकी लगाए थी। ऋतु को शक हुआ तो उसने महिला से पूछताछ की। महिला घबराकर रोने लगी। ऋतु ने पानी पिलाकर पूछा तो महिला ने बताया कि दस दिन पहले शादी हुई थी। सुहागरात के समय पति से झगड़ा हो गया। इसके बाद कुछ कहने से पहले फूट फूटकर रोने लगी। बोली कि कटने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रही हूं। जानकारी जीआरपी इंस्पेक्टर सुबोध कुमार को दी गई। सुबोध कुमार ने महिला के परिजनों को बुलाया और काउंसिलिंग की। समझाबुझाकर महिला को घर भेजा। वहीं सतर्कता से महिला की जान बचाने पर ऋतु यादव की हौसला आफजाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed