फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   PWD

45 करोड़ रुपये से बनेंगी 65 किमी लंबी सड़कें

Sat, 26 Jun 2021 01:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
PWD
जिले की 40 ग्रामीण सड़कों के नवनिर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी को 45 करोड़ रुपये का बजट मिल गया है। इसमें आठ सड़कें वो हैं, जो ग्रामीण क्षेत्र के धार्मिक स्थलों को जोड़ती हैं। शासन स्तर से बजट मंजूर हो चुका है। टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इन सड़कों का निर्माण जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। इसके बाद ग्रामीण क्षेत्रों के कई इलाकों में आवागमन सुगम हो जाएगा। इन सड़कों का निर्माण महीनों से प्रस्तावित था, लेकिन शासन स्तर से मंजूरी नहीं मिल रही थी। कोरोना काल के कारण इनका काम देरी से शुरू हो सका है।
विज्ञापन

गौर हो कि जिले में थोड़ी सी बारिश में ही सड़कों में गड्ढे बढ़ते जा रहे हैं। कई सड़कों में पैदल चलना तक मुश्किल है। पीडब्ल्यूडी इन्हीं सड़कों का नवीनीकरण करा रहा है। जिसके लिए हाल ही में बजट की मंजूरी हुई है।
विज्ञापन

धार्मिक स्थलों के रास्ते दुरुस्त होंगे
1- दरगवां बिजली घर से श्री गुरु गोरखनाथ सिद्धपीठ मंदिर डेटा कला तक ढाई किमी का ग्रामीण मार्ग 1.82 करोड़ रुपये से बनेगा।
2- चीती से सिद्धनगर हनुमान मंदिर तक 1.50 किमी की सड़क 1 करोड़ पांच लाख रुपये से बनेगी।
3- एटीके फतेहगढ़ी पचेहरा मार्ग से प्राचीन शिव मंदिर बुझाना होते हुए दरकन नगरिया तक ढाई किमी सड़क 1.81 करोड़ रुपये से बनेगी।
4- मुहम्मदपुर बझेड़ा से चामुुंडा मंदिर होने विजय नगलिया तक मार्ग का शेष 1.730 किमी मार्ग का निर्माण 1.31 करोड़ रुपये से होगा।
5- प्राचीन दाऊजी महराज मंदिर गौतम बिसातगढ़ी मार्ग से अहरौला पचेहरा मथुरा सीमा तक 3.4 किमी मार्ग का नवनिर्माण 2.46 करोड़ रुपये से होगा।
6- अलीगढ़ भोजपुर में जाहरवीर बाबा जी मंदिर से होकर प्राचीन शिव मंदिर भोजताल के लिए 1.250 किमी मार्ग लगभग 91 लाख रुपये से बनेगा।
7- सतनाम स्वामी सेवा आश्रम दत्ताचोली खुर्द के लिए 750 मीटर संपर्क मार्ग का नव निर्माण 62 लाख रुपये से होगा।
8- रामापुर चंदियाना मार्ग से सिद्धमढ़ी मंदिर तक 1.5 किमी लंबा मार्ग 1.24 करोड़ रुपये से बनेगा।
पीडब्ल्यूडी नोडल कार्यालय की ओर से भेजे प्रस्तावों के अनुसार 29 ग्रामीण सड़कें बनेंगी, इनकी लंबाई 46 किमी और लागत लगभग 31.47 करोड़ रुपये है। इसी तरह से धार्मिक स्थलों को जोड़ने के लिए आठ सड़कें 15 किमी की लंबाई में बनेंगी, जिनकी लागत 11.25 करोड़ रुपये आएगी। तीन सड़कें जिला पंचायत की हैं। कुल 65 किमी की लंबाई में सड़कें बनेंगी, जिनका 45 करोड़ रुपये का बजट मंजूर हुआ है। रामघाट रोड और जीटी रोड को बनाने के प्रस्ताव विचाराधीन है। उम्मीद है कि जल्द ही बजट को मंजूरी मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एके शर्मा, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी नोडल कार्यालय।
शहर की प्रमुख सड़कें मांग रहीं 69 करोड़ रुपये
1- 20 किमी अंदरूनी जीटी रोड को 64 करोड़ रुपये की दरकार
2- पीएसी के पास रामघाट रोड को 3.33 करोड़ रुपये का इंतजार
3- रामघाट रोड के चार किमी को दुरुस्त करने को 1.65 करोड़ चाहिए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed