फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Pushpendra nominated against Khushboo from Ward 8

वार्ड 8 से पुष्पेंद्र ने खुशबू के खिलाफ नामांकन किया

Mon, 19 Apr 2021 01:37 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
Pushpendra nominated against Khushboo from Ward 8
वार्ड नंबर 8 से भाजपा समर्थित प्रत्याशी पुष्पेंद्र लोधी - फोटो : CITY OFFICE
अतरौली विधान सभा क्षेत्र के वार्ड 8 से पुष्पेंद्र लोधी ने नामांकन कर भाजपा प्रत्याशी खुशबू शर्मा को चुनौती दी है। पुष्पेंद्र का टिकट कटने से नाराज ग्रामीणों ने कल्याणपुर में भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन कर पार्टी छोड़ने का एलान किया है।
विज्ञापन

जिला पंचायत चुनाव में वार्ड नंबर 8 शुरू से ही सुर्खियों में है। यहां से पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पौत्री एवं एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया की पुत्री पूर्णिमा सिंह को चुनाव लड़ाने की तैयारी चल रही थी। लेकिन पार्टी की सहमति नहीं मिली। पार्टी ने वहां से भाजपा नेता राजेश भारद्वाज की पुत्रवधू खुशबू शर्मा को चुनाव मैदान में उतारा है।
विज्ञापन

अतरौली देहात के मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र लोधी भी वहां से टिकट के दावेदार थे। टिकट कटने के बाद बागी बने पुष्पेंद्र लोधी ने मंडल अध्यक्ष एवं पार्टी से नाता तोड़कर मैदान में कूद गए हैं। उनके पक्ष में कल्याणपुर रानी में कुछ ग्रामीणों ने भाजपा छोड़ने का एलान किया है। ग्रामीणों ने नारेबाजी कर भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया। पुष्पेंद्र लोधी का दावा है कि कई बूथ अध्यक्ष उनके साथ हैं और पार्टी छोड़कर उनके साथ आने के लिए तैयार हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह का कहना है कि असंतुष्ट कार्यकर्ताओं को मनाने का प्रयास किया जाएगा। नहीं मानने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed