{"_id":"6a4ec1048ae8c5ac060db3e4","slug":"puranlal-said-recommendations-wont-work-only-the-deserving-will-get-the-post-aligarh-news-c-2-gur1004-1015138-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: स्वागत से गदगद पूरनलाल बोले- सिफारिश काम नहीं करेगी, योग्य को ही मिलेगा पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: स्वागत से गदगद पूरनलाल बोले- सिफारिश काम नहीं करेगी, योग्य को ही मिलेगा पद
विज्ञापन
भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष का स्वागत करते कार्यकर्ता। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अलीगढ़ आए पूरनलाल लोधी दो दिन के स्वागत बेहद गदगद दिखे लेकिन वे इस स्वागत में शामिल रहे कार्यकर्ताओं को सीधी नसीहत दे गए कि जो पद के योग्य है, वही पद पर रहेगा। जो योग्य नहीं है उसे बेवजह भागदौड़ करने की जरूरत नहीं है। किसी बड़े नेता का दबाव या सिफारिश नहीं चलेगी।
जिला कार्यालय पर जिला इकाई की परिचयात्मक बैठक में स्वागत कार्यक्रम के बाद उन्होंने कहा कि वे किसी जाति के नहीं हैं। वे सिर्फ भाजपा कार्यकर्ता हैं, हिंदुत्व व सनातनी हैं और भारत मां के पुत्र हैं। उन्होंने कहा कि वे बेशक बरेली में रहते हैं, लेकिन उनके पास अलीगढ़ का पूरा एक्स-रे (ब्योरा) रखा है।
उन्होंने कहा कि मैं स्वर्गीय कल्याण सिंह की पाठशाला से निकला कार्यकर्ता हूं और पार्टी के प्रति निष्ठा से अधिक मेरे लिए कुछ नहीं। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद सांसद सतीश गौतम व अनूप प्रधान ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। वहीं, जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह लाला ने सभी का परिचय कराते हुए क्षेत्र अध्यक्ष का स्वागत किया। संचालन गौरव शर्मा व मुकेश लोधी ने किया।
विज्ञापन
आयोजन में जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, विधायक रवेंद्रपाल सिंह, राजकुमार सहयोगी, डॉ. मानवेंद्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष नत्थी सिंह, गोपाल सिंह, देवराज सिंह के अलावा जिला महामंत्री शिवनारायण शर्मा, शल्य राज सिंह, गौरव शर्मा, डॉ. निशित शर्मा, हरवीर सिंह, हरेंद्र सिंह, हरिशंकर गौर, सुशील गुप्ता, भारत राजपूत, डॉ. अंबिका, शीला राजपूत, कमल अग्रवाल, चौधरी प्रदीप सिंह, संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
दूसरे दिन भी जगह-जगह हुआ स्वागत
भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष का बुधवार को भाजयुमो जिलाध्यक्ष धर्मवीर लोधी, महानगर अध्यक्ष राजीव शर्मा, राज्यमंत्री सुरेंद्र दिलेर, बरौली विधायक ठाकुर जयवीर सिंह की अगुवाई में स्वागत किया गया। मथुरा जाते समय हस्तपुर, जारौठ, बेसवां व साथिनी पर भी स्वागत किया गया।
खेमों में बंटी दिखी भाजपा
क्षेत्र अध्यक्ष के जिले के दौरे पर भाजपा खेमों में बंटी दिखाई दी। एक तरफ मंगलवार को महानगर कमेटी द्वारा पूरा स्वागत कार्यक्रम किया गया। जिसमें जिला कमेटी ने दूरी रखी। हालांकि, बीच-बीच में कुछ विधायकों, अन्य जनप्रतिनिधियों व संगठन के अलग-अलग लोगों ने स्वागत किया। बुधवार को जिला कमेटी के कार्यक्रम में महानगर कमेटी पूरी तरह दूर रही।