फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Public representatives complained to the Chief Minister of the Municipal Corporation and the ADA

नगर निगम के कारण सरकार की जय जयकार के बदले हाहाकार

Wed, 09 Sep 2020 01:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Public representatives complained to the Chief Minister of the Municipal Corporation and the ADA
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शहर विधान सभा क्षेत्र के विधायक संजीव राजा ने कहा कि नगर निगम के कारण शहर में सरकार की जय जयकार के बदले हाहाकार है। एडीए विकास के बदले भ्रष्टाचार में लिप्त है। यातायात पुलिस उबड़-खाबड़ रास्ते पर हेलमेट के लिए चालान काटने में जुटा है, जिसके कारण जनता में आक्रोश है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जनप्रतिनिधियों से भी समस्याएं पूछीं। सांसद सतीश गौतम, शहर क्षेत्र के विधायक संजीव राजा, कोल क्षेत्र के विधायक अनिल पाराशर सहित अन्य विधायकों ने शिकायतों की झड़ी लगा दी। संजीव राजा ने नगर निगम द्वारा टैक्स वृद्धि, जनता पर यूजर चार्ज थोपने, अतिक्रमण आदि को लेकर कई तरह के सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि नगर निगम में 58 विकास कार्य रुके पड़े हैं। पथ प्रकाश व पेयजल व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। अलीगढ़ विकास प्राधिकरण में भ्रष्टाचार फैला है। जनता को बेवजह नोटिस दिए जा रहे हैं। विकास का कोई काम नहीं हो रहा है। ट्रांसपोर्ट नगर अधर में लटका है।
विज्ञापन

विधायक अनिल पाराशर ने नगर निगम, सेंटर प्वाइंट एवं जलनिकासी का मामला उठाया। सांसद सतीश गौतम ने अलीगढ़-पलवल रोड पर अवैध कॉलोनी के निर्माण की शिकायत की। उन्होंने मुख्यमंत्री से पीएसी से पैनेठी तक आउटर बाईपास का निर्माण कराने, ट्रांसपोर्ट नगर व यूनिवर्सिटी का उद्घाटन करने तथा खैर जट्टारी बाईपास के लिए धनराशि मंजूर कराने की मांग की। इगलास विधान सभा क्षेत्र के विधायक राजकुमार सहयोगी ने बारिश के अभाव में धान की फसल सूखने की शिकायत की और नहर में पानी उपलब्ध कराने का आग्रह किया। जनप्रतिनिधियों ने बताया कि मुख्यमंत्री अच्छे मूड में थे। उन्होंने सभी को बोलने का मौका दिया और उन्होंने समस्याओं को ध्यान से सुना। अधिकारियों को समस्याओं का समाधान कराने का निर्देश भी दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed