{"_id":"69c453e62c21e459f90e29be","slug":"public-hearing-started-at-the-block-level-aligarh-news-c-2-1-ald1025-937072-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: ब्लॉक स्तर पर जनसुनवाई हुई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: ब्लॉक स्तर पर जनसुनवाई हुई शुरू
विज्ञापन
क्षेत्र में शासकीय योजनाओं की समीक्षा और जनफीडबैक के उद्देश्य से ब्लॉक स्तर पर विशेष जनसुनवाई कार्यक्रम शुरू किए गए हैं। मंगलवार और बुधवार को न्याय पंचायत स्तर पर चयनित गांवों में बैठकें आयोजित की जा रही हैं।
बुधवार को खैर ब्लॉक के ग्राम पंचायत गौमत और बिलखोरा में आयोजित बैठकों की अध्यक्षता पूर्व ब्लॉक प्रमुख दिवाकर गौड़ ने की। इन बैठकों का उद्देश्य ग्रामीणों और प्रशासनिक अधिकारियों को एक मंच पर लाकर योजनाओं के लाभ, समस्याओं और सुझावों पर खुलकर चर्चा करना रहा। बैठक में चिकित्सा, बेसिक शिक्षा, समाज कल्याण, ग्राम विकास, पंचायती राज, आपूर्ति, राजस्व, कृषि, बाल विकास और महिला कल्याण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान नए पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण भी किया गया और योजनाओं की जानकारी दी गई। प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक बैठक की कार्यवाही प्रतिदिन जिला स्तर पर भेजी जाए।
खैर ब्लॉक की इस बैठक में खंड विकास अधिकारी आदिल फैज, पूर्व ब्लॉक प्रमुख दिवाकर गौड़, सहायक विकास अधिकारी मनीष रावत, अनिल कुमार दिनकर, बबलू कुमार, डेविड कुमार, मुनेश अत्रि आदि मौजूद रहे।