फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Protesting farmers in Aligarh warn BJP leaders over Sorum incident

अलीगढ़: प्रदर्शनकारी किसान बोले- हमने आपा खो दिया तो भाजपाइयों को मुंह छिपाने की जगह न मिलेगी

Wed, 24 Feb 2021 11:03 AM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा (अलीगढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा (अलीगढ़) Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 24 Feb 2021 11:03 AM IST
विज्ञापन
Protesting farmers in Aligarh warn BJP leaders over Sorum incident
किसान आंदोलन (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

कृषि कानूनों के विरोध में गांधी स्मारक पार्क में क्रमिक धरने पर बैठे किसानों ने सोरम की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित किया है। कहा कि भाजपा गुंडागर्दी पर उतर आई है। जिन किसानों के वोट से सरकार बनी उन्हीं के खिलाफ कानून बना दिया गया। विरोध करने पर मारपीट की जा रही है। चेताया कि किसानों ने आपा खो दिया तो भाजपा के नेताओं को मुंह छिपाने लायक जगह नहीं मिलेगी।

विज्ञापन


मंगलवार को धरने की अध्यक्षता पालीराम जाटव पूर्व प्रधान व संचालन सत्येंद्र सिंह ने किया। वक्ताओं ने कहा कि सोरम घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। भाजपा के मंत्री गुंडों को साथ लेकर चल रहे हैं। पुलिस व मंत्री के सामने किसानों से मारपीट की गई। 
विज्ञापन


मारपीट करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। कहा कि इस तरह की सभी घटनाएं सुनियोजित हैं। किसानों को बदनाम कर आंदोलन कुचलने की साजिश की जा रही है। कहा कि जल्द ही दलित, मजदूर समेत सर्व समाज की पंचायत होगी। इसके लिए समिति जमीनी स्तर पर काम कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धरने में शिवचरन सिंह, मास्टर उदयवीर सिंह, त्रिलोक सिंह, टूकी सिंह, मोहन सिंह, जगराम सिंह, धर्मपाल सिंह, रोशन सिंह, देवेंद्र सिंह, देवदत्त, चौधरी ज्ञान सिंह, अमीचंद सिंह, विनोद कुमार, धर्मवीर सिंह, फौरन सिंह, रौदास सिंह, जवाहर सिंह, कर्मवीर सिंह, जुगेंद्र सिंह, पूरन चंद, नगेंद्र सिंह, ओमप्रकाश, बाबू सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed