{"_id":"60df60518ebc3e54980804e5","slug":"protest-for-electric-crisis-city-office-news-ali2671117121","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी में बिजली संकट पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी में बिजली संकट पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
भीषण गर्मी में बिजली संकट, बिल में अनियमितता और उपभोक्ताओं की समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा के प्रभारी विवेक बंसल के नेतृत्व में लाल डिग्गी स्थित बिजली विभाग के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया। मुख्य अभियंता को संबोधित ज्ञापन एसीएम द्वितीय अंजुम बी, अधिशासी अभियंता अखिलेश कुमार व अधिशासी अभियंता एके कपिल को दिया।
कांग्रेसी बिजली विभाग के विरोध में स्लोगन लिखी हुई तख्तियां हाथों में लेकर मैरिस रोड से जुलूस के रूप में लाल डिग्गी पहुंचे। यहां पर उन्होंने भाजपा सरकार व विभाग की कार्यप्रणाली के विरोध में नारेबाजी की। विवेक बंसल ने कहा कि देश की व प्रदेश की भाजपा सरकारें जनता का पूरी तरह से शोषण करने में लगी हुई हैं। जनता को ये मालूम है कि यदि हम सरकार के शोषण का विरोध करेंगे तो सरकार हमारे विरुद्ध सीबीआई और ईडी की जांच शुरू करा देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आज से इस तानाशाह सरकार के दमन चक्र का विरोध करने का बिगुल फूंक दिया है। इस अवसर पर ठा. संतोष सिंह, नौशाद, कुरैशी, ऋषि भरद्वाज, ताजुद्दीन नेताजी, उजैर दिलशाद, मोहनलाल पप्पू, शहजाद हुसैन, साजिद चौधरी, बॉबी वसी, जमीर अहमद, हुसैन रजा, डा. राकेश सारस्वत, हनी यादव, इमरान शरीफ़, हसरत लियाकात, भूदेव प्रसाद, साजिद बेग, शाहिद खान, लियाक़त अली, डा. धर्मेन्द्र लोधी, बाबू खान, राजू सोल्जर, साबिर अहमद, बिजेंद्र सिंह बघेल, नितेश कुमार, शादाब फजल, एसएम शेहरोज, गोपाल मिश्रा, सुनील कुमार, आदि मौजूद रहे।