फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Protest for concrete Gangaghat in Sankara

Aligarh News: सांकरा में पक्के गंगाघाट के लिए किया प्रदर्शन, दस साल से हो रही मांग

Mon, 19 Jun 2023 01:04 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Mon, 19 Jun 2023 01:04 AM IST
सार

सांकरा गंगाघाट पर्यटन विकास सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष विनय यादव ने कहा कि सांकरा के तट पर गंगा नदी में स्नान के दौरान लोगों के डूबने की घटनाएं हो रही हैं। दस साल से लगातार सांकरा में पक्के घाट की मांग की जा रही है ताकि इस तरह की घटनाएं रुक सकें।

विज्ञापन
Protest for concrete Gangaghat in Sankara
सांकरा गंगा घाट को पक्का गंगा घाट बनाने लिए हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रविवार को हारुनपुर खुर्द रोड पर हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन करते लोगों ने सांकरा में गंगा नदी के तट पर पक्का घाट बनवाए जाने की मांग की। इसी के साथ सांकरा जोड़ने वाले चारों मार्गों को जीर्ण-शीर्ण बताकर उनके निर्माण की भी मांग उठाई।

विज्ञापन


कहा कि नगला भूड़ से सांकरा, सांकरा से कासगंज, सांकरा से रामघाट और बदायूं जनपद के देहगवां से सांकरा के रास्तों का जब तक निर्माण नहीं हो जाता तब तक सांकरा में बने मिठनपुर गंगा पुल का लाभ जनता को सही तरीके से नहीं मिल पाएगा। सांकरा गंगाघाट पर्यटन विकास सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष विनय यादव ने कहा कि सांकरा के तट पर गंगा नदी में स्नान के दौरान लोगों के डूबने की घटनाएं हो रही हैं। दस साल से लगातार सांकरा में पक्के घाट की मांग की जा रही है ताकि इस तरह की घटनाएं रुक सकें।
विज्ञापन


प्रदर्शन करने वालों में केसी यादव, राजेंद्र, संजय यादव, विवेक यादव, चंद्रपाल सिंह, रामेश्वर सिंह यादव, छोटेलाल, सोमवीर यादव, राजू कुमार, रखी यादव, पूजा यादव, कविता, नीतू कुमारी, लवली, शीला देवी, गुड्डो देवी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed