फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   protest countinue in AMU permises

एएमयू कैंपस में विरोध प्रदर्शन जारी

Sun, 29 Dec 2019 12:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
protest countinue in AMU permises
नागरिकता कानून के विरोध में शनिवार को एएमयू कैंपस में अलग अलग तरह से विरोध प्रदर्शन किया गया। एएमयू छात्र संघ के निवर्तमान अध्यक्ष सलमान इम्तियाज ने अपनी फेसबुक वाल के माध्यम से एलान किया है कि कृपया, कैंपस के दरवाजे खोल दें। 10 हजार पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद हम लोग बड़े स्तर पर गिरफ्तारी देने को तैयार हैं। इसी के साथ हैशटैग डिटेंशन सेंटर भी नीचे लिख दिया है। वहीं, छात्राओं का और आरडीए का एक घंटा प्रतिदिन का प्रदर्शन जारी रहा।
विज्ञापन

शनिवार को तीन बजे यूनिवर्सिटी लाइब्रेरी के पीछे जनरल बाडी की मीटिंग बुलाई गई थी। कहा गया था कि नागरिकता कानून के विरोध में आगे आंदोलन क्या रहेगा, इसकी रणनीति पर चर्चा होनी थी। लेकिन बाद में मीटिंग तो स्थगित हो गई लेकिन कुछ छात्रों ने आपस में विचार विमर्श करके तय किया कि आंदोलन को किसी न किसी रूप में आगे बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा शनिवार को निवर्तमान छात्र संघ अध्यक्ष ने अपनी फेसबुक पर एलान किया कि 10 हजार छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कैंपस के दरवाजे खोल दिए जाएं हम समूह स्तर पर गिरफ्तारी देने को तैयार हैं।
विज्ञापन

बाटला हाउस जैसे हालात हो रहे हैं अलीगढ़ में
एएमयू छात्र संघ के निवर्तमान अध्यक्ष सलमान इम्तियाज ने एक वीडियो जारी करके कहा है कि नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करने वाले एएमयू छात्रों को डराया धमकाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बाटला हाउस जैसे हालात अगर अलीगढ़ में पैदा किए गए तो स्थिति बेहद दुर्भाग्यपूर्ण होगी। छात्रों को डरा कर कहा जा रहा है कि तुम्हारा एनकाउंटर कर दिया जाएगा। लापता कर दिया जाएगा। इस समय एकजुटता से काम लेने की जरूरत है। यहां के जो छात्र हैं, उन्हें डरने की जरूरत नहीं है। छात्रों ने हमेशा देश को जोड़ने की बात कही है। हम पर हिंसा थोपी गई है। हमने इस काले कानून का विरोध किया था और करते रहेंगे। हमारी सभी स्टाफ, शिक्षकों आदि से अपील है कि हमारे साथ आएं। पुलिस ने बर्बरता की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed