फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Proposal to take strict action against unrecognized schools

Aligarh News: गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर सख्त कार्रवाई का प्रस्ताव

Thu, 23 May 2024 05:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Thu, 23 May 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
Proposal to take strict action against unrecognized schools
अलीगढ़। वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक महासभा की बैठक किड्स प्लानेट पब्लिक स्कूल एलमपुर में हुई। अवैध कोचिंग सेंटर व गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर सख्त कार्रवाई का प्रस्ताव जिला उपाध्यक्ष नरेश पाल ने रखा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अंतिम कुमार ने कहा कि अवैध कोचिंग सुबह से संचालित हो रहे हैं। इस कारण निजी विद्यालयों के साथ परिषदीय विद्यालयों में भी नामांकन कम हो रहा है। महानगर अध्यक्ष डॉ. नरेश राजपूत ने कहा कि गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय बिना किसी मानक के संचालित हो रहे हैं। जिला महामंत्री योगेश भारद्वाज ने कहा कि बीएसए कार्यालय को प्रतिवर्ष पूरे जिले के मान्यता प्राप्त विद्यालयों की सूची जारी करनी चाहिए, जिससे सभी को सही जानकारी प्राप्त हो सके। महानगर महामंत्री इसराज अली ने हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज के शिक्षक व प्रधानाचार्या को न्याय दिलाने के लिए हर संभव मदद का प्रस्ताव रखा। बैठक में प्रेम कुमार, जितेंद्र प्रताप, सद्दाम मलिक, सद्दीक अहमद आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed