फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Property tax will be paid in one click

Aligarh Nagar Nigam: अब एक क्लिक में होगा संपत्ति कर का भुगतान, भेजा गया है लिंक

Tue, 24 Jun 2025 12:25 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 24 Jun 2025 12:25 PM IST
सार

नगर निगम अब करदाताओं को उनके मोबाइल पर एक यूनिक लिंक भेज रहा है। इस लिंक पर क्लिक कर करदाता सीधे भुगतान मोड पर पहुंच सकते हैं और बिना किसी जटिल प्रक्रिया के आसानी से टैक्स जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन
Property tax will be paid in one click
अलीगढ़ नगर निगम - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ नगर निगम ने संपत्ति कर के भुगतान को सरल और सुविधाजनक बनाने के लिए नई पहल शुरू की गई है। करदाता अब एक क्लिक में संपत्ति कर का भुगतान कर सकेंगे। अब तक 36,000 से अधिक करदाताओं को इसके लिए लिंक भेजा जा चुका है। इनमें से 2,000 से अधिक ने भुगतान भी कर दिया है।

विज्ञापन


नगर निगम अब करदाताओं को उनके मोबाइल पर एक यूनिक लिंक भेज रहा है। इस लिंक पर क्लिक कर करदाता सीधे भुगतान मोड पर पहुंच सकते हैं और बिना किसी जटिल प्रक्रिया के आसानी से टैक्स जमा कर सकते हैं। यह व्यवस्था लखनऊ नगर निगम की तर्ज पर शुरू की गई है। महानगर के 90 वार्ड में भवनों की संख्या 2.89 लाख है। सभी करदाताओं को लिंक भेजने की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन


नई व्यवस्था करदाताओं के लिए समय और संसाधनों की बचत करेगी। लखनऊ नगर निगम की सफलता से प्रेरित होकर अलीगढ़ में भी इस प्रक्रिया को लागू किया गया है। - आरपी सिंह, प्रभारी मुख्य कर निर्धारण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


हाउस टैक्स बिल का वितरण शुरू
नगर निगम ने 2025-26 वित्तीय वर्ष के लिए घर-घर हाउस टैक्स बिल वितरण शुरू कर दिया है। सभी भवनों को बिल बांटे जाएंगे। जलकल विभाग के कर्मचारियों को भी इसमें लगाया गया है। बिल में किसी भी गड़बड़ी की स्थिति में करदाता आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। बकायेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, जैसे संपत्ति सीलिंग और कुर्की भी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed