{"_id":"694ab83a5f53e17d9709166f","slug":"property-tax-arrears-in-aligarh-city-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: 271 बकायेदारों पर 7.16 करोड़ रुपये संपत्ति कर बकाया, अब होगी कुर्की और तालाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: 271 बकायेदारों पर 7.16 करोड़ रुपये संपत्ति कर बकाया, अब होगी कुर्की और तालाबंदी
Wed, 24 Dec 2025 03:11 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Wed, 24 Dec 2025 03:11 AM IST
सार
नगर आयुक्त ने कहा कि बार-बार नोटिस और बिल भेजने के बावजूद कर जमा न करने वाले भवन स्वामियों के खिलाफ संपत्ति कुर्की और तालाबंदी की जाएगी।
विज्ञापन
अलीगढ़ नगर निगम
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
अलीगढ़ महानगर के 217 लोगों पर 7.16 करोड़ रुपये संपत्ति कर बकाया है। अक्तूबर माह में नगर निगम ने चारों जोनों के बड़े बकायेदारों की सूची सार्वजनिक की थी। अब कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने स्पष्ट आदेश दिए हैं कि बार-बार नोटिस और बिल भेजने के बावजूद कर जमा न करने वाले भवन स्वामियों के खिलाफ संपत्ति कुर्की और तालाबंदी की जाएगी। लोगों का कहना है कि अधिकारी बड़े बकायेदारों को छोड़ कर छोटों पर शिकंजा कसने में जुटे हैं। इससे शहरवासियों और पार्षदों में रोष है।
विज्ञापन
जोनवार बकायेदार
- जोन 1 में 24 भवन स्वामियों पर 55.39 लाख बकाया।
- जोन 2 में 139 भवन स्वामियों पर 5.67 करोड़ बकाया।
- जोन 3 में 66 भवन स्वामियों पर 1.67 करोड़ बकाया।
- जोन 4 में 42 भवन स्वामी पर 44.05 लाख बकाया।