फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Projects are proving unusable due to delay: DM

देरी के कारण अनुपयोगी साबित हो रही हैं परियोजनाएं : डीएम

Wed, 14 Sep 2022 01:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 01:42 AM IST
सार

डीएम ने धनीपुर एयरपोर्ट विस्तार के लिए परिसंपत्तियों का चार दिनों में मूल्यांकन करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी विभागीय योजनाओं में शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करें अन्यथा की दशा में जनपद की ग्रेडिंग पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए डीएम ने कहा कि अनावश्यक कार्यों को लंबित रखने पर परियोजना की लागत बढ़ जाती है, ऐसा कतई न किया जाए। उन्होंने सांकरा गंगा घाट पर एप्रोच रोड कार्य के लिए सेतु निगम से समन्वय स्थापित कर 20 सितंबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Projects are proving unusable due to delay: DM

विस्तार

डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि जिले में सरकारी परियोजनाओं पर काम कर रहीं संबंधित कार्यदायी संस्थाएं शासन से आवंटित धनराशि का सदुपयोग कर जल्द उपयोगिता प्रमाण पत्र भेजें, ताकि आगामी किस्त का आवंटन हो सके। डीएम ने धनीपुर एयरपोर्ट विस्तार के लिए परिसंपत्तियों का चार दिनों में मूल्यांकन करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी विभागीय योजनाओं में शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करें अन्यथा की दशा में जनपद की ग्रेडिंग पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। डीएम ने छह महीने से अधिक निर्माण कार्य में देरी करने वाले ठेकेदारों पर आर्थिक दंड लगाने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग द्वारा किये जा रहे सड़क निर्माण कार्यों में लेटलतीफी पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि कार्य में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए डीएम ने कहा कि अनावश्यक कार्यों को लंबित रखने पर परियोजना की लागत बढ़ जाती है, ऐसा कतई न किया जाए। अनावश्यक लेटलतीफी के चलते जनता को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड द्वारा 30 कार्य किए जा रहे हैं, जिनमें चार कार्य पूर्ण हो चुके हैं, 26 पर प्रगति पर होना बताया गया। उन्होंने सांकरा गंगा घाट पर एप्रोच रोड कार्य के लिए सेतु निगम से समन्वय स्थापित कर 20 सितंबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी विकास कार्यों में गति लाकर निर्धारित समयावधि में पूर्ण किए जाएं। सेतु निगम द्वारा तीन परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। डीएम ने पीडब्ल्यूडी विश्व बैंक खंड के लिए पृथक से अधिशासी अभियंता की नियुक्ति के लिए शासन को पत्र लिखवाया। प्रभागीय वनाधिकारी दिवाकर वशिष्ठ को अमृत सरोवरों को और अधिक उपयोगी बनाने, आवास विकास विभाग के अधिशासी अभियंता द्वारा धन उपलब्ध होने पर भी समय से कार्य पूरा न होने पर नोटिस देने के निर्देश दिए। पुनर्गठन पेयजल योजना में शहर विधायक मुक्ता संजीव राजा के सवाल का जवाब उपलब्ध न कराने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए कहा कि सभी अधिकारी जनप्रतिनिधियों के पत्रों का समय से जवाब देना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed