{"_id":"6778f491ef6b975ed70611a4","slug":"programs-of-kohinoor-manch-in-aligarh-exhibition-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ नुमाइश 1 फरवरी से: कोहिनूर मंच पर कम हो सकते हैं कार्यक्रम, 10 जनवरी को तय होंगी स्टार नाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ नुमाइश 1 फरवरी से: कोहिनूर मंच पर कम हो सकते हैं कार्यक्रम, 10 जनवरी को तय होंगी स्टार नाइट
Sat, 04 Jan 2025 02:13 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 04 Jan 2025 02:13 PM IST
सार
कोहिनूर के बड़े पंडाल और मंच को देखते हुए कुछ सामान्य कार्यक्रम और सम्मेलन आदि को कृष्णांजलि नाट्यशाला में शिफ्ट किया जा सकता है। महोत्सव के लिए मैदान में तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन
अलीगढ़ की नुमाइश
- फोटो : अलीगढ़ महोत्सव आधिकारिक वेबसाइट
विस्तार
राजकीय कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी (अलीगढ़ महोत्सव) के कोहिनूर मंच पर होने वाले कार्यक्रमों की संख्या में कमी हो सकती है। इनको भीड़ की कमी के चलते दूसरे मंचों पर शिफ्ट किया जा सकता है। इसके अलावा कोहिनूर मंच पर होने वाली दो बड़ी स्टार नाइट के लिए कलाकारों के नाम पर 10 जनवरी तक मुहर लग सकती है।
विज्ञापन
01 से 28 फरवरी तक अलीगढ़ महोत्सव का आयोजन होना है। महोत्सव के दौरान विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसके लिए प्रदर्शनी में तीन मंच हैं। सबसे बड़ा कोहिनूर मंच है। इसके बाद कृष्णांजलि नाट्यशाला है। एक मंच मुक्ताकाश है। कोहिनूर के बड़े पंडाल और मंच को देखते हुए कुछ सामान्य कार्यक्रम और सम्मेलन आदि को कृष्णांजलि नाट्यशाला में शिफ्ट किया जा सकता है। महोत्सव के लिए मैदान में तैयारियां चल रही हैं। इन तीनों मंचों पर होने वाले कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण किया जाएगा।
विज्ञापन
कोहिनूर मंच पर बड़ी स्टार नाइट के संबंध में फैसला 10 जनवरी तक हो सकता है। कई नामों पर विचार चल रहा है। दो स्टार नाइट होनी हैं, जिनमें एक पुरुष कलाकार की व एक महिला कलाकार की है। - प्रखर कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन विज्ञापन