फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Professor trapped in the web of cyber thugs lost Rs 85 lakh

cyber Crime: साइबर ठगों के जाल में फंसे प्रोफेसर, गंवा बैठे 85 लाख, शेयर बाजार में निवेश को लेकर ठगा

Sat, 05 Oct 2024 03:36 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 05 Oct 2024 03:36 PM IST
सार

प्रोफेसर से शेयर बाजार के नाम पर 40 हजार लगवाए और 10 हजार फायदा दिया गया। प्रोफेसर ने एक साथ 85 लाख रुपये निवेश में लगा दिए। जब वे मुनाफे की रकम वापस करने की कहने लगे तो साइबर ठगों की ओर से धीरे- धीरे संपर्क पूरी तरह से टूट गया। 

विज्ञापन
Professor trapped in the web of cyber thugs lost Rs 85 lakh
साइबर क्राइम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अलीगढ़ शहर में साइबर ठगों का जाल लगातार फैलता जा रहा है। जो नए-नए तरीकों से लोगों को अपनी ठगी का शिकार बना रहे हैं। अब नया मामला एक कॉलेज के प्रोफेसर का सामने आया है। जिससे साइबर ठगों ने 85 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने प्रोफेसर को शेयर में निवेश के नाम पर झांसे में लेकर यह ठगी की है। जब प्रोफेसर की रकम फंसने लगी और ठगों से संपर्क टूट गया। तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ। अब उन्होंने इस मामले शिकायत की है।

विज्ञापन


सिविल लाइंस इलाके के रहने वाले एक प्रोफेसर शहर के एक नामी कॉलेज में तैनात हैं। साइबर हैकरों ने व्हाट्सएप पर उन्हें शेयर बाजार में निवेश व अच्छा मुनाफा होने का ऑफर दिया। प्रोफेसर को 7 अगस्त के आसपास समझाया गया। फिर एक बैंक अकाउंट में सबसे पहले 40 हजार रुपये लेकर उनसे निवेश करवाया गया। तीन-चार दिन बाद 10 हजार रुपये का मुनाफा दिखाया। 
विज्ञापन


हालांकि उन्होंने मुनाफे की रकम निकाली नहीं। फिर वे धीरे-धीरे और रकम लगाने लगे। इसके बाद प्रोफेसर ने एक साथ 85 लाख रुपये निवेश में लगा दिए। जब वे मुनाफे की रकम वापस करने की कहने लगे तो साइबर ठगों की ओर से धीरे- धीरे 29 सितंबर को संपर्क पूरी तरह से टूट गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में प्रोफेसर ने 4 अक्टूबर को थाने में तहरीर दी है। इस संबंध में साइबर पुलिस थाना पुलिस पीड़ित की ओर से मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है। साइबर सेल के इंचार्ज सुरेंद्र कुमार का कहना है कि मामले की पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed