Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Prof. Rajneesh has tarnished the teaching community

शिक्षकों में आक्रोश: प्रोफेसर रजनीश ने शिक्षक बिरादरी को किया कलंकित, कड़ी कार्रवाई की मांग

Fri, 21 Mar 2025 06:40 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 21 Mar 2025 06:40 PM IST
सार

प्रोफेसर रजनीश के कुकृत्य पर शिक्षकों में आक्रोश है। शिक्षकों ने कहा कि अगर इस तरह की घटनाएं सामने आएंगी तो उनका शिक्षक बिरादरी से विश्वास उठ जाएगा, इसलिए आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि समाज में एक स्वस्थ संदेश जाए और कोई भी शिक्षक इस तरह की हरकत करने से पहले 100 बार सोचे।

विज्ञापन
Prof. Rajneesh has tarnished the teaching community
प्रोफेसर डॉ रजनीश - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

हाथरस के पीसी बागला महाविद्यालय के प्रो. रजनीश ने शिक्षक बिरादरी को कलंकित किया है। छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने वाले प्रोफेसर की मुखालफत में शिक्षक उतर आए हैं। शिक्षकों का कहना है कि शिक्षक बिरादरी पर भरोसा करके ही माता-पिता अपनी बेटियाें को कॉलेज में पढ़ने भेज देते हैं। अगर इस तरह की घटनाएं सामने आएंगी तो उनका शिक्षक बिरादरी से विश्वास उठ जाएगा, इसलिए आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि समाज में एक स्वस्थ संदेश जाए और कोई भी शिक्षक इस तरह की हरकत करने से पहले 100 बार सोचे।

विज्ञापन


शिक्षकों के बोल
शिक्षक के लिए एक बड़ी शर्मनाक घटना है। दुनिया में इससे बड़ी घटना कुछ नहीं हो सकती है। शिक्षक और छात्रा का रिश्ता एक पिता और बेटी का होता है। परिवार हम पर विश्वास करता है। अगर हम सब यही करेंगे तो भरोसा खत्म होगा।-डॉ. राजेश अग्रवाल, सेवानिवृृत्त प्राध्यापक
विज्ञापन

छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने वाले शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई हो, जिससे बेटियों को न्याय मिल सके। परिवार का भरोसा जीता जा सके। उन्हें बिल्कुल न लगे कि उनकी बेटियां गलत जगह पर हैं।-प्रो. सुनीता गुप्ता, अध्यक्ष, चित्रकला विभाग, डीएस कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक द्वारा छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने की घटना निराशाजनक है। यह शिक्षक समाज के लिए कलंक है। शैक्षिक संस्थाओं में एक शिक्षक पिता से भी बड़ा होता है। अगर इस घटना में तनिक भी सच्चाई है तो शिक्षक ने शर्मनाक हरकत की है।-प्रो. शर्मिला शर्मा, प्राचार्य, टीकाराम कन्या महाविद्यालय
पीसी बागला महाविद्यालय में एक शिक्षक ने कई छात्राओं के साथ अश्लील हरकत की है, वह भर्त्सना योग्य और निंदनीय है। यह जानकारी मीडिया से मिली है। जल्द ही शिक्षक संघ की बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें शिक्षक के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया जाएगा।-प्रो. हरीश शर्मा, अध्यक्ष, राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय शिक्षक संघ

Trending Videos

गुरु-शिष्य परंपरा को पहुंची ठेस

ऐसे कृत्य दर्शाते हैं कि आरोपी शिक्षक में नैतिक मूल्यों की गंभीर कमी है। संभवतः वह शक्ति के दुरुपयोग की प्रवृत्ति से ग्रस्त है। यह व्यवहार यौन विकृति या व्यक्तित्व विकार से जुड़ा हो सकता है। ऐसे मामलों से समाज में शिक्षकों की विश्वसनीयता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, जिससे गुरु-शिष्य परंपरा को ठेस पहुंचती है। सभी शिक्षकों को संदेह की नजर से देखना उचित नहीं है। संस्थानों को सख्त निगरानी, नैतिक शिक्षा और मानसिक स्वास्थ्य मूल्यांकन जैसी नीतियां अपनानी चाहिए, ताकि ऐसे मामलों को रोका जा सके और शिक्षकों पर विश्वास बना रहे।-डॉ. मंजू सिंह, मनोविज्ञानी

छात्राओं को करें जागरूक, तुरंत करें शिकायत
शिक्षक की मानसिक स्थिति क्या होगी, यह कहना बेहद मुश्किल है। मगर यह जरूर कहा जा सकता है कि यह सामान्य मानसिक व्यवहार बिल्कुल नहीं है। हो सकता है कि आरोपी को यौन विकृति संबंधी कोई मानसिक समस्या हो। शिक्षक की भूमिका समाज में एक आदर्श की होती है, लेकिन कुछ लोग इस पद का दुरुपयोग करते हैं। यह उनके नैतिक पतन और चरित्रहीनता को दर्शाता है। स्कूल-कॉलेजों में शिक्षकों की पृष्ठभूमि की जांच अनिवार्य होनी चाहिए। छात्राओं को जागरूक किया जाए कि वह ऐसे मामलों की तुरंत शिकायत करें और खुद को सुरक्षित रखें।-डॉ. अंशु सोम, मनोचिकित्सक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed