{"_id":"69d182a88a2e3c6db70a7df2","slug":"prof-neeta-becomes-first-woman-principal-in-79-years-aligarh-news-c-2-gur1004-944673-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसवी कॉलेज : 79 साल में प्रो. नीता बनीं पहली महिला प्राचार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसवी कॉलेज : 79 साल में प्रो. नीता बनीं पहली महिला प्राचार्य
विज्ञापन
एसवी कॉलेज में प्राचार्य का पदभार ग्रहण करतीं प्रो. नीता। साथ में हैं पूर्व प्राचार्य प्रो. पंक
एसवी कॉलेज (श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय) में 79 साल में प्रो. नीता कुलश्रेष्ठ पहली महिला प्राचार्य बनी हैं। उनके 1947 में स्थापित कॉलेज में 29वें प्राचार्य के रूप में पदभार ग्रहण के साथ कॉलेज के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। उन्होंने यह जिम्मेदारी प्राचार्य प्रो. डॉ. पंकज कुमार वार्ष्णेय के सेवानिवृत्त होने के बाद संभाली है। अब तक 28 प्राचार्य पुरुष रहे हैं।
प्रो नीता वर्ष 1990 से कॉलेज से जुड़ी हैं। प्राचार्य बनने से पूर्व वह अंग्रेजी विभाग की प्रभारी और आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ की संयोजक भी रह चुकी हैं। उनके नेतृत्व में महाविद्यालय ने गुणवत्ता सुधार, नवाचार और शैक्षणिक उत्कृष्टता के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। नवनियुक्त प्राचार्य ने बताया कि कॉलेज की और बेहतरी के लिए कार्य होगा। कॉलेज प्रबंध समिति की अध्यक्ष डॉ. उमाशंकर वार्ष्णेय और सचिव सीए आकाशदीप वार्ष्णेय ने कहा कि प्रो. नीता का प्राचार्य बनना न केवल कॉलेज बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक है। यह उपलब्धि उच्च शिक्षा में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और नेतृत्व क्षमता को भी सशक्त रूप से दर्शाती है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए एक नई दिशा और प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
शहर के तीन कॉलेज में दो महिला प्राचार्य
शहर में शासकीय सहायता प्राप्त डीएस कॉलेज, एसवी कॉलेज, टीकाराम कन्या महाविद्यालय हैं। एसवी कॉलेज में प्रो. नीता, टीकाराम कन्या महाविद्यालय में प्रो. लकी गुप्ता प्राचार्य हैं, जबकि डीएस कॉलेज में प्रो. मुकेश कुमार भारद्वाज प्राचार्य हैं। ब्यूरो