{"_id":"687aa68eb819c9744e0ffab8","slug":"production-started-from-unit-number-nine-of-harduaganj-power-house-aligarh-news-c-117-1-sali1021-101285-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: हरदुआगंज पावर हाउस की नौ नंबर यूनिट से उत्पादन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: हरदुआगंज पावर हाउस की नौ नंबर यूनिट से उत्पादन शुरू
Sat, 19 Jul 2025 01:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Sat, 19 Jul 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
हरदुआगंज तापीय परियोजना कासिमपुर पावर हाउस की नौ नंबर यूनिट से शुक्रवार की सुबह नौ बजे उत्पादन शुरू हो गया है। यह यूनिट बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे ट्रिप हो गई थी।
ट्रिप होने के बाद उसकी खामियों को दूर करने का प्रयास शुरू हुआ। शुक्रवार को तड़के पहर करीब तीन बजे उसे लाइटअप किया गया। सुबह नौ बजे इस यूनिट से उत्पादन शुरू हो गया। 250 मेगावाट वाली इस यूनिट से 184 यूनिट बिजली का उत्पादन लिया जा रहा है। पावर हाउस की 110 मेगावाट वाली सात नंबर यूनिट करीब डेढ़ माह से बंद है। 660 मेगावाट दस नंबर यूनिट से 490 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। वहीं 250 मेगावाट वाली आठ नंबर यूनिट से 187 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। महाप्रबंधक एचके गुप्ता ने बताया कि आठ, नौ और दस नंबर यूनिटों से कुल 861 मेगावाट बिजली का उत्पादन लिया जा रहा है।