{"_id":"62e37d11a57106e7534d8d857cd1ceb5","slug":"proctor-asif-resignation-charging-israel-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉक्टर आसिफ का इस्तीफा, इसराईल को चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रॉक्टर आसिफ का इस्तीफा, इसराईल को चार्ज
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
Updated Sun, 13 Dec 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एएमयू कुलपति ले. जनरल जमीरउद्दीन शाह ने चीफ प्रॉक्टर डॉ. मो. आसिफ खान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। अब उनके स्थान पर यूनिवर्सिटी पालीटेक्निक (ब्वॉयज) के एसोसिएट प्रोफेसर एवं डिप्टी प्रॉक्टर डॉ. इसराईल को कार्यभार सौंपा गया है।
डॉ. इसराईल को अगले चीफ प्रॉक्टर का चयन होने तक इस पद पर तैनात रखा जाएगा। उनकी नियुक्ति के आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं।
इधर, इस्तीफा देने के बाद से डॉ. मो. आसिफ खान ने अपना मोबाइल बंद कर लिया है और उनसे कोई संपर्क नहीं हो रहा है। इस इस्तीफे की कैंपस से लेकर एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक तक जबरदस्त चर्चा है।
इससे पहले रजिस्ट्रार शाहरुख शमशाद का इस्तीफा प्रकरण भी एएमयू में जबरदस्त सुर्खियों में रहा था। चीफ प्रॉक्टर डॉ. मो. आसिफ खान आलमगीर हत्याकांड के बाद से ही लगातार सवालों के घेरे में थे। उन पर देर सवेर कार्रवाई तय मानी जा रही थी।