{"_id":"5d45e8e78ebc3e6cd11bbee4","slug":"problems-of-outgoing-vice-president-secretary-of-students-union-increased-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू: छात्रसंघ के निवर्तमान उपाध्यक्ष-सचिव की मुश्किलें बढ़ीं, चार और मामलों में वारंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू: छात्रसंघ के निवर्तमान उपाध्यक्ष-सचिव की मुश्किलें बढ़ीं, चार और मामलों में वारंट
Sun, 04 Aug 2019 07:22 AM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: Abhishek Singh
Updated Sun, 04 Aug 2019 07:22 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एएमयू रजिस्ट्रार-कुलपति कार्यालयों में तालाबंदी, प्रशासनिक ब्लॉक में तोड़फोड़ और वीसी की गाड़ी रोककर अभद्रता करने पर गिरफ्तार कर शांति भंग में जेल भेजे गए छात्रसंघ के निवर्तमान उपाध्यक्ष हमजा सूफियान और सचिव हुजैफा आमिर रशादी की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। फिलहाल उनकी रिहाई शांति भंग के मुकदमे में जमानत के बाद भी संभव नहीं है।
विज्ञापन
एएमयू इंतजामिया द्वारा दर्ज कराए गए चारों मुकदमों में इन दोनों के खिलाफ शनिवार को वारंट तामील कराए गए। इस प्रक्रिया के लिए दोनों को जेल से कड़ी सुरक्षा में दीवानी लाया गया। वहीं अभी अजय-निशित पर हमले से संबंधित मुकदमे में भी हुजैफा नामजद आरोपी है। इस मुकदमे की विवेचना कर रही एसआईटी के विवेचक की देर शाम उच्चाधिकारियों संग बैठक हुई है और संकेत हैं कि एक-दो दिन में उस मुकदमे में भी हुजैफा के खिलाफ वारंट तामील कराए जाएंगे।
विज्ञापन
एएमयू में पिछले एक सप्ताह से चल रहे घटनाक्रम में चार मुकदमे हुजैफा व हमजा के खिलाफ एएमयू के सुरक्षा अधिकारियों की ओर से सिविल लाइंस में दर्ज कराए गए हैं। सीओ तृतीय अनिल समानिया के अनुसार शनिवार को इन दोनों को कोर्ट में तलब कराया गया। कड़ी सुरक्षा में जेल से दीवानी लाया गया। जहां चारों मुकदमों में वारंट इन दोनों पर तामील कराए गए। इनमें एक मुकदमा रजिस्ट्रार दफ्तर में तालेबंदी का, दूसरा प्रशासनिक ब्लाक में तोड़फोड़ का, तीसरा वीसी की गाड़ी रोककर दुर्व्यवहार व कानून व्यवस्था प्रभावित करने का और चौथा वीसी दफ्तर में तालेबंदी का है।
विज्ञापन
सीओ ने बताया कि अभी हुजैफा फरवरी माह में अजय व निशित पर हुए हमले से संबंधी मुकदमे में भी आरोपी है। उसमें एसआईटी सोमवार को हुजैफा के खिलाफ वारंट तामील करा सकती है। इस तरह अब इन दोनों को पहले इन मुकदमों में जमानत करानी होगी। तभी इनकी रिहाई हो पाएगी।
हमजा व हुजैफा के खिलाफ एएमयू प्रशासन की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमों में वारंट तामील कराए गए हैं। बाकी कैंपस पर नजर बनाए हुए हैं। किसी को कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं है- आकाश कुलहरि एसएसपी
शांति भंग में जमानत दाखिल, सत्यापन को भेजे
शांति भंग के मामले में एसीएम न्यायालय में हमजा व हुजैफा की ओर से दो-दो जमानत दाखिल की गई हैं। हमजा के दो जमानती सैयद आमिर कमाल निवासी कबीर कॉलोनी जमालपुर, अबू सूफियान कबीर कॉलोनी की ओर से कार की जमानत दाखिल की गई है। इसी तरह से हुजैफा के लिए निसार अहमद धौर्रा ने जमीन का बैनामा और खान मोहम्मद नदीम हमदर्द नगर बी ने कार की जमानत दाखिल की है। न्यायालय ने यह जमानतें सत्यापन के लिए भेजी हैं, जिन पर 9 अगस्त को सुनवाई की तारीख नियत है।