फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   priyanka gandhi will came in congress kisaan mahapanchayat

कांग्रेस की किसान पंचायत में आएंगी प्रियंका गांधी

Mon, 15 Mar 2021 01:52 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
priyanka gandhi will came in congress kisaan mahapanchayat
कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी जल्द ही अलीगढ़ में किसान पंचायत को संबोधित करने आ सकती है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश दीक्षित ने बताया कि जिले में जल्द ही किसान पंचायत होगी, जिसमें प्रियंका गांधी मुख्य अतिथि होंगी। कांग्रेस जिला कार्यालय रेलवे रोड पर रविवार को पंचायत चुनाव को लेकर बैठक को संबोधित करते हुए योगेश दीक्षित ने कहा कि पंचायत चुनाव बड़ी चुनौती है, जिसमें प्रत्याशियों को हर संभव मदद दी जाएगी।
विज्ञापन

पूर्व विधायक एवं हरियाणा प्रभारी विवेक बंसल ने कहा कि जो प्रत्याशी कांग्रेस की विचारधारा के साथ मैदान में उतरना चाहते हैं, उनका स्वागत है। प्रदेश सरकार जिस तरह से अत्याचार कर रही है, जनता इस चुनाव में उसका जवाब देगी। जिला उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी अनवर अकील ने संगठन के कार्यों का ब्योरा रखा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अभी तक जिला पंचायत सदस्य पद हेतु तीन दर्जन से अधिक आवेदन आए हैं। जनपद प्रभारी मुकेश धनगर ने कहा कि 16 से 22 मार्च तक प्रत्येक ब्लॉक पर आवेदन लिए जाएंगे। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस प्रतिभा सिंह ने कहा कि पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों को मजबूती से लड़वाया जाए। एससी एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश वाल्मीकि ने ऐसे प्रत्याशियों को मैदान में उतारने का आवाहन किया जो ईमानदार व नेक हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष चौ. सुरेंद्र सिंह ने कहा कि आरक्षण लागू होने के बाद प्रत्याशी तय हो जाएंगे। शीघ्र ही चुनाव संचालन समिति का गठन होगा, जिसमें सभी समुदायों का समावेश होगा। गौरांग देव चौहान उपाध्यक्ष यूथ कांग्रेस ने कहा कियूथ कांग्रेस पंचायत चुनाव में पूरी तरह से कमर कसे हुए हैं। बैठक में पीसीसी सदस्य वीर सिंह बंजारा, तस्लीम मलिक, मुश्ताक, राजवीर प्रजापति, असद फारुख, अमित सिंह, ठाकुर विनोद पाल, संगीता राजपूत, रामगोपाल रैना, शेरपाल, दीपक पाठक, कमल कांत शर्मा, प्रमोद शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed