फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Private hospitals will not seal, if corona patient found.

कोरोना मरीज मिलने पर अब सील नहीं होंगे निजी अस्पताल

Wed, 13 May 2020 11:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Private hospitals will not seal, if corona patient found.
कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज मिलने पर अब प्राइवेट हॉस्पिटल को सील नहीं किया जाएगा। 24 घंटे बंद रखने के बाद 12-12 घंटे पर दो बार सैनिटाइज कर खोलने की अनुमति मिल गई है।
विज्ञापन

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन एवं प्राइवेट डॉक्टरों के साथ अधिकारियों की मौजूदगी में बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कोविड-19 में सहयोग के लिए प्राइवेट डॉक्टरों की पीठ थपथपाई। उन्होंने प्राइवेट हॉस्पिटल चला रहे चिकित्सकों से पूछा कि उन्हें क्या-क्या दिक्कतें आ रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बेवजह डॉक्टरों को परेशान न किया जाए। प्राइवेट हॉस्पिटल में उपचार के दौरान अगर कोई कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज निकलता है तो अब हॉस्पिटल को बंद नहीं किया जाएगा। डॉक्टर को होम क्वारंटीन की अनुमति मिल गई है। इससे संबंधित विस्तृत शासनादेश भी जारी कर दिया गया है। उन्होंने डॉक्टरों से गाइड लाइन व नियमानुसार कार्य करने का आह्वान किया। आईएमए सचिव डॉ. भरत वार्ष्णेय ने बताया कि मुख्यमंत्री ने नर्सिंग होम व प्राइवेट अस्पतालों के नवीनीकरण के लिए समय सीमा छह माह विस्तारित कर दी है। उन्होंने अधिक से अधिक डॉक्टरों से आईपीसी का प्रशिक्षण लेने का आह्वान किया। सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी, डॉ. पीके शर्मा, डॉ. भरत अग्रवाल, डॉ. संजय भार्गव, डॉ. जयंत शर्मा, डॉ. आलोक कुलश्रेष्ठ, डॉ. अभिषेक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

दवा व्यापारी के पिता, पत्नी और ड्राइवर की रिपोर्ट निगेटिव
दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में कोरोना का इलाज करा रहे अवंतिका फेस वन के दवा कारोबारी की हालत में मामूली सुधार है। सबसे खुशी की बात यह है कि दवा कारोबारी के पिता, पत्नी, ड्राइवर सहित चार लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिला अलीगढ़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह टिल्लू ने बताया कि सभी लोग दवा कारोबारी के साथ दिल्ली में हैं और वहीं पर उन्होंने टेस्ट कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

269 लोगों का लिया गया नमूना
स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा बुधवार को 269 लोगों का नमूना लेकर जांच के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है। सराफा कारोबारी के घर से 11, जयगंज की मृतक महिला के घर से 6, मामू भांजा के संक्रमित व्यक्ति के घर से 9 और आरएसएस के नगर संचालक के घर से 16 लोगों के नमूने लिए गए हैं। इसके अतिरिक्त गभाना से 120, आईटीम खैर से 68, मलखान सिंह जिला अस्पताल से 27 व अन्य जगहों से 12 नमूने लिए गए हैं।

अलविदा जुमा की नमाज मस्जिदों में करने की अनुमति देने की पीएम से मांग
नगर निगम के पार्षद एवं बसपा नेता सद्दाम हुसैन ने अलविदा जुमा एवं ईद उल फितर की नमाज मस्जिदों में कराने के लिए जिला प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजा है। उन्हाेंने कहा है कि अलविदा एवं ईद उल फितर का त्यौहार साल में एक बार आता है, जिसमें सभी मुसलमानों में नमाज पढ़ने की खुशी होती है। नमाज में कोरोना वायरस को दुनिया से खत्म करने के लिए दुआ का भी एहतिमाम करेंगे। मांग करने वालों में पार्षद फिरोज खान, शादाब खान, नासिर, वसीम, हामिद, सुहैल कुरैशी, सद्दाम मलिक, रेहान आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed