{"_id":"5ebc28508ebc3e9021208c63","slug":"private-hospitals-are-negligent-dm-strict-city-office-news-ali233591142","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी अस्पताल बरत रहे लापरवाही, डीएम ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी अस्पताल बरत रहे लापरवाही, डीएम ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के मामले में भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की गाइड लाइनों का अनुपालन न करने वाले निजी अस्पतालों के मामले में डीएम ने सख्त रुख अपनाया है। कोरोना संदिग्ध मरीजों को आइसोलेशन में रखने समेत अन्य नियमों का सरासर उल्लंघन कर रहे इन अस्पतालों को सख्त चेतावनी दी है कि या तो वे अपना रवैया सुधार लें, अन्यथा उन्हें बंद करा दिया जाएगा।
कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के संबंध में आईसीएमआर ने निजी अस्पतालों के लिए गाइड लाइन जारी की हैं। इसके अनुसार संदिग्ध मरीज की सूचना तुरंत जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग को देने, मरीज को अन्य मरीजों से अलग आइसोलेशन वार्ड में रखने समेत अन्य औपचारिकताएं हर हाल में अस्पताल प्रशासन को पूर्ण करनी हैं, लेकिन हाल ही में देखने में आया है कि निजी अस्पताल इन नियमावलियों का उल्लंघन कर रहे हैं। इनमें कोरोना की नियमावली मामले का प्रशिक्षण लेने वाले रूसा हास्पिटल समेत अन्य अस्पताल शामिल हैं। इस मामले में डीएम चंद्रभूषण सिंह ने सख्त रूख अपनाया है।
उन्होंने स्पष्ट कहा है कि सभी निजी अस्पतालों को आईसीएमआर की गाइड लाइन का हर हाल में अनुपालन करना ही होगा। जो भी अस्पताल गाइड लाइंस का उल्लंघन करेगा, उसे बंद करा दिया जाएगा। बताते चलें कि हाल ही में रूसा एवं राठी अस्पताल में मिले कोरोना संक्रमित मरीजों के मामले में आईसीएमआर की गाइड लाइंस का सरासर उल्लंघन पाया गया था। इस मामले में राठी अस्पताल को नोटिस तक जारी किया गया था।