फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Private college teacher hanged himself in AMU hostel

निजी कॉलेज के शिक्षक ने एएमयू हॉस्टल में फांसी लगाकर जान दी

Fri, 23 Jul 2021 12:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Private college teacher hanged himself in AMU hostel
अभिषेक कुमार। फाइल फोटो - फोटो : CITY OFFICE
एएमयू के सुलेमान हॉल के कमरा नंबर 100 में बुधवार रात अनूपशहर रोड के एक निजी कॉलेज के युवा शिक्षक ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के समय वह कमरे में अकेला था और अपनी प्रेमिका से घंटों तक बात करने के बाद उसने ये कदम उठाया। तड़के मिली जानकारी पर पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम केंद्र भेज दिया।
विज्ञापन

जहां देर शाम पहुंचे परिवार ने युवती पर आरोप मढ़ा है कि उसी के उत्पीड़न और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवक ने आत्महत्या की है। देर रात युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात युवती के खिलाफ मोबाइल नंबर के आधार पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इधर, पुलिस द्वारा खोज शुरू किए जाने के बाद युवती गायब है और उसका फोन भी बंद है।
विज्ञापन

मूल रूप से पीलीभीत के बीशलपुर थाना क्षेत्र के गांव रठैता निवासी प्राइवेट डॉक्टर नरेश चंद्र सक्सेना के तीन बेटों-पांच बेटियों में सातवें नंबर का 24 वर्षीय अभिषेक सक्सेना यहां करीब तीन साल से अनूपशहर रोड के एक निजी कॉलेज में पढ़ाता था। यहीं रहता था। परिवार के अनुसार उसके दोस्त का एक भाई हन्नान एएमयू से पीएचडी कर रहा है और एएमयू के सुलेमान हॉल के कमरा नंबर 100 में रहता है। वह अक्सर दोस्ती में रात को उसके पास रहने चला जाता था। बुधवार रात भी वह वहीं था। रात करीब साढ़े 11 बजे उसकी अपने सबसे बड़े भाई अरविंद से बातचीत हुई है। तब उसने खुद को हन्नान के कमरे पर होना बताया। हालांकि हन्नान ईद पर अपने घर गया था। हॉस्टल में नहीं था। साथ में उसने भाई को अपनी प्रेमिका द्वारा ब्लैकमेल करने की बात भी बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद तड़के ढाई तीन बजे तक उसकी अपनी प्रेमिका से बातचीत भी हो रही है। इसी बातचीत के दौरान हुए विवाद के बाद किसी समय अभिषेक ने उसी कमरे में कपड़ों का फंदा बनाकर पंखे से फांसी लगाकर जान दे दी। चूंकि अभिषेक ने अपनी प्रेमिका को ऐसा करने की धमकी दी थी। इसलिए प्रेमिका ने उसके दोस्तों को यह खबर दी। इस पर कुछ दोस्त कमरे पर पहुंचे, जहां अभिषेक का शव लटका मिला। खबर पर एएमयू प्रॉक्टोरियल टीम, सिविल लाइंस पुलिस, सीओ तृतीय, फॉरेंसिक टीम आदि पहुंच गई। जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम केंद्र भेजा गया, जहां शाम को पीलीभीत से पिता, भाई अरविंद आदि परिजन पहुंच गए। पिता ने थाने में युवती की ब्लैकमेलिंग व उत्पीड़न से तंग आकर बेटे द्वारा आत्महत्या किए जाने की तहरीर दी है। युवक के पिता की तहरीर पर अज्ञात युवती के खिलाफ मोबाइल नंबर के आधार पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज किया गया है।

मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा भी दर्ज किया जा रहा है।
- पीलीभीत के युवक ने अपने दोस्त के एएमयू के सुलेमान हॉल के कमरे में फांसी लगाकर जान दी गई है। यह प्रेम प्रसंग में हुए विवाद से जुड़ी घटना है। मध्य रात्रि तक युवक की युवती से बात हो रही थी। इस बात के साक्ष्य मिले हैं। युवती को तलाश किया जा रहा है। जल्द ही सच्चाई उजागर की जाएगी।
- श्वेताभ पांडेय, सीओ तृतीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed