फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Prime Minister's invitation to AMU begins to bring people closer: Dr. Frank Islam

एएमयू में प्रधानमंत्री को निमंत्रण लोगों को करीब लाने की शुरुआत : डॉ. फ्रैंक इस्लाम

Sat, 19 Dec 2020 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister's invitation to AMU begins to bring people closer: Dr. Frank Islam
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में शताब्दी वर्ष समारोह कार्यक्रम की श्रृंखला के अंतर्गत 22 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्य अतिथि के रूप में संबोधन का एएमयू बिरादरी के अमेरिकी उद्यमी डॉ. फ्रैंक इस्लाम सहित विभिन्न वर्गों ने स्वागत किया है।
विज्ञापन

अमेरिका में रह रहे एएमयू के पूर्व छात्र और उद्यमी डॉ. फ्रैंक इस्लाम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के लिए आमंत्रित करने के लिए कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर के निर्णय का स्वागत किया है। डॉ. फ्रैंक ने व्यवसाय प्रबंधन विभाग को 12 करोड़ रुपये और जनसंचार विभाग के सभागार के लिए सवा करोड़ रुपये का दान दिया है।
विज्ञापन

डॉ. फ्रैंक इस्लाम ने कहा है कि प्रधानमंत्री को निमंत्रण लोगों को करीब लाने के लिए एक नई शुरुआत है। जब भी हम एक साथ आते हैं, हम आश्चर्यजनक सफलता प्राप्त करते हैं। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री जाति, पांत और धर्म से ऊपर पूरे देश के प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने कहा कि एएमयू के कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर की उपलब्धि पर उन्हें गर्व है, जिनके 4 साल के कार्यकाल में एएमयू प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। इसके अलावा एएमयू की प्रोफेसर सलमा अहमद, प्रोफेसर राकेश भार्गव, प्रोफेसर अब्दुस सलाम, प्रोफेसर असफर अली खान, प्रोफेसर मोहम्मद रेहान सहित अन्य वरिष्ठ शिक्षकों ने प्रधानमंत्री को आमंत्रित करने के निर्णय का स्वागत किया है। शिक्षकों ने कहा है कि शताब्दी समारोह हर प्रकार की राजनीति से ऊपर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed