फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Prime Minister has done work for the upliftment of the oppressed society: Pramod

प्रधानमंत्री ने शोषित समाज के उत्थान के लिए किया है काम : प्रमोद

Sat, 02 Oct 2021 01:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister has done work for the upliftment of the oppressed society: Pramod
भाजपा कार्यालय पर आयोजित विचार गोष्ठी में सम्बोधित करते प्रमोद गुप्ता। - फोटो : CITY OFFICE
भाजपा के अलीगढ़ प्रभारी प्रमोद गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोषित समाज के उत्थान के लिए काम किया है। प्रमोद गुप्ता शुक्रवार को बारहद्वारी स्थित भाजपा कार्यालय में विचार गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत विकास की नई गाथा लिख रहा है।
विज्ञापन

बाबा साहब भीमराव अंबेडकर कहते थे कि जब तक दबे, कुचले और शोषित समाज का विकास नहीं होगा, तब तक भारत तरक्की नहीं कर सकता। पं. दीनदयाल उपाध्याय अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के विकास की बात सोचते थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसे समाज के लिए अनगिनत योजनाएं लाकर उनके उत्थान का काम कर रहे हैं। महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत ने कहा कि हमें आत्मनिर्भर भारत के बढ़ते हुए कदमों से कदम मिलाकर साथ चलना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। महामंत्री वैभव गुप्ता, सुधा सिंह, यतेंद्र वाईके, सुरेश शर्मा, शैलेंद्र गुप्ता, केके शर्मा, हिमांशु शर्मा, राधेश्याम, संजय शर्मा, सुभाष सुभानु, देवेंद्र सैनी, मुकेश मदन, कृष्णा गुप्ता, मंजू सैनी, संदेश राज, गौरी आर्या आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

100 दिन 100 काम के बहाने मैदान में भाजपा
100 दिन 100 काम के बहाने भाजपा कार्यकर्ताओं को मैदान में उतारा जा रहा है। शुक्रवार को अलीगढ़ प्रभारी प्रमोद गुप्ता ने रामघाट रोड स्थित चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. विभव वार्ष्णेय के कार्यालय में बैठक कर कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा 7 अक्तूबर से 100 दिन 100 काम कार्यक्रम शुरू करने जा रही है। मतलब जनवरी तक कार्यकर्ताओं के लिए टास्क मिल जाएगा। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, विशाल देशभक्त, रीता राजपूत, संदेश राज आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed