{"_id":"57d708a14f1c1bef30d47c61","slug":"pressure-being-put-on-women-to-change-statements","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं पर बयान बदलने का डाला जा रहा दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं पर बयान बदलने का डाला जा रहा दबाव
अमर उजाला/ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
छात्राओं पर बयान बदलने का डाला जा रहा दबाव
- फोटो : Dig vishal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने डीएस कॉलेज प्रबंधन पर छात्राओं पर बयान बदलने के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है। परिषद के प्रदेश मंत्री योंगेद्र वर्मा ने कहा कि सपा के दबाव में कॉलेज प्रबंधन भटक रहा है। प्रबंधन का काम छात्राओं को सुरक्षा मुहैया कराना है न कि बयान बदलने के लिए दबाव डालने का।
दो महीने पहले यदि एक छात्रा के आवेदन पर कार्रवाई होती तो शायद यह स्थिति न आती। एबीवीपी नेताओं ने कॉलेज प्रबंधन को आगाह किया है कि हमेशा सपा की सरकार नहीं रहेगी। कॉलेज प्रशासन लव जेहाद को बढ़ावा दे रहा है।
उन्होंने कहा कि सोची समझी राजनीति के तहत अभद्रता करने वाले सपा छात्र सभा के नेताओं पर कार्रवाई की मांग करने वाले छात्र नेताओं को निलंबित कर दिया गया। हालांकि डीएस कॉलेज प्रबंध कमेटी के सचिव राजीव अग्रवाल ने एबीवीपी नेताओं द्वारा छात्राओं पर दबाव बनाए जाने के आरोप को बेबुनियाद बताया और कहा कि वह छात्राओं से घटना के बारे में जानकारी लेने गए थे।