फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Press conference of UP Water Power Minister Swatantra Dev Singh in Aligarh

Aligarh News: मंत्री ने पूछा-कब हटेगा रजबहा से अतिक्रमण, अफसर बोले- अभी एनओसी का कर रहे इंतजार

Sun, 08 Feb 2026 11:40 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 08 Feb 2026 11:40 AM IST
सार

बुलंदशहर के पलड़ाझाल से चलकर यह करीब 45 किमी का रजबहा गड़राना तक जाता है। शहरी आबादी में सात किमी पर अतिकमण कर लिया गया है। मगर अधिकारी उसे अक्रिमण मुक्त नहीं करा रहे हैं।

विज्ञापन
Press conference of UP Water Power Minister Swatantra Dev Singh in Aligarh
मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह साथ में सांसद सतीश गौतम, महानगर अध्यक्ष राजीव शर्मा - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के सामने शनिवार को सर्किट हाउस में कोल रजबहे पर अतिक्रमण का मुद्दा फिर तूल पकड़ गया। मीडिया व भाजपाइयों द्वारा सवाल उठाने पर मंत्री ने जब सिंचाई अफसरों से यह पूछा कि आखिर अतिक्रमण कब हटेगा। तब अधिकारी यह कहते हुए उन्हें समझाते नजर आए कि रजबहा शहरी क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी को हस्तांतरित होना है। मगर मंत्री चलते-चलते तल्ख लहजे में इसे अतिक्रमण मुक्त कराने के निर्देश दे गए।

विज्ञापन


प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह शनिवार को बजट पर प्रेसवार्ता कर रहे थे। तभी मीडिया की ओर से उनके समक्ष शहरी सीमा से गुजर रहे कोल रजबहे के अतिक्रमण का मुद्दा रखा। उन्होंने पहले तो यह कहा कि अगर शहरी आबादी में आ गया है, तो उससे अब सिंचाई नहीं होती होगी। मगर तभी इस मुद्दे को काफी समय से उठाते आ रहे भाजपा नेता डा.निशित शर्मा ने सांसद सतीश गौतम के सहयोग से मंत्री के समक्ष रखा। बताया कि सिर्फ शहरी आबादी में अतिक्रमण हुआ है। बुलंदशहर से आ रहे रजबहे में पानी आता है। इसके बाद पानी गडऱाने की ओर नहीं जा पाता है। यह भी बताया कि पूर्व में आपके द्वारा व सीएम द्वारा भी अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं। मगर अधिकारी सीमाकंन करने से लेकर जेसीबी लेकर खड़े होकर चले आने तक सीमित रहे।
विज्ञापन


यह सुन मंत्री तल्ख हो गए। उन्होंने सिंचाई अधिकारियों से सवाल किया। इस पर अधिकारियों ने पहले तो यह बताने का प्रयास किया कि इससे सिंचाई नहीं होती। मगर जब भाजपा नेता, सांसद के साथ-साथ एमएलसी मानवेंद्र सिंह आदि तर्क देने लगे तो अधिकारियों ने जवाब दिया कि यह रजबहा शहरी आबादी में लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित होना है। उसके लिए बजट भी मंजूर हो गया है। लोक निर्माण विभाग को देने के लिए प्रस्ताव कैबिनेट में रखा जा चुका है। साथ में खुद ही बताने लगे कि मगर एनजीटी की ओर से अभी एनओसी नहीं मिली है। इस पर मंत्री सख्त अंदाज में निर्देश दिए कि आप अतिक्रमण हटाइये। जब हस्तांतरण होगा, होता रहेगा। यहां धर्म विशेष के अतिक्रमण का भी विषय आया। उस पर मंत्री ने कहा कि पुलिस प्रशासन की मदद लीजिए। मगर अतिक्रमण हटना चाहिए। कहीं पाइप लाइन के जरिये समाधान हो सकता है तो उस समधान को करने तक के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है पूरा विषय
पूर्व भाजपा प्रवक्ता डा.निशित शर्मा यह विषय लंबे समय से उठा रहे हैं। बुलंदशहर के पलड़ाझाल से चलकर यह करीब 45 किमी का रजबहा गड़राना तक जाता है। शहरी आबादी में सात किमी पर अतिकमण कर लिया गया है। मगर अधिकारी उसे अक्रिमण मुक्त नहीं करा रहे हैं। निशित के पत्र पर सांसद द्वारा भी अपनी ओर से पत्र लिखकर मंत्री को दिया गया।

बजट में पेश की गई 2047 के विकसित भारत की तस्वीर
मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने शनिवार को यहां सर्किट हाउस में कहा कि केंद्रीय बजट के जरिये केंद्र सरकार ने 2047 के विकसित भारत की तस्वीर पेश की है। यह सब पीएम मोदी के नेतृत्व में संभव हो रहा है। उन्होंने कुछ सवालों पर प्रदेश में सिंचाई का दायरा बढ़ने व जिले की हालत भी सुधरने का दावा किया।


मंत्री ने बताया कि इस बजट को ज्ञान यानि गरीब, युवा, किसान व महिला आधारित है। यूपी को दो हाईस्पीड रेल कॉरीडोर, एमएसएमई का सबसे अधिक यूपी को लाभ, जिलों में बालिका हॉस्टल, स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ावा आदि प्रमुख ऐसे कार्य हैं, जो प्रदेश की व देश की तस्वीर बदलेंगे। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि 40 वर्ष से बंद माइनरों, टेल व रजबहों में पानी पहुंचा है। अलीगढ़ का मडराक रजबहा इसका उदाहरण है। जिले में 900 में से 400 करीब गांवों में पानी पहुंच रहा है। बाकी में प्रयास तेजी से जारी हैं। अंत में उन्होंने बजट को लोककल्याण कारी बताया।

इस अवसर पर सांसद सतीश गौतम, विधायक अनिल पाराशर, रवेंद्रपाल सिंह, राजकुमार सहयोगी, ऋषिपाल सिंह, मानवेंद्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, जिलाध्यक्ष कृष्णपाल लाला, महानगर अध्यक्ष इंजी.राजीव शर्मा, शिवनारायण शर्मा, अबध सिंह बघेल, विजय विक्रम चीकू, राजीव भारती, पुष्पेंद्र सिंह, पवन खंडेलवाल, चंद्रमणी कौशिक, मुकेश लोधी आदि मौजूद रहे। सभी ने मंत्री का स्वागत किया। इसके बाद मंत्री जिले में भ्रमण पर ऋषिपाल सिंह, सांसद सहित कई भाजपाइयों के घर भी गए।

सांसद-विधायक ने समस्या उठाई तो चुप्पी साध गए जलशक्ति मंत्री
मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के समक्ष सांसद सतीश गौतम और इगलास विधायक ने किनमासा रजबहा और सड़क की समस्या उठाई, लेकिन जलशक्ति मंत्री अपने संबोधन में इस पर एक शब्द नहीं बोले। मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं पर ही भाषण दिया और सांसद के साथ उनके आवास पर चले गए। जलशक्ति मंत्री शनिवार को सांसद सतीश गौतम के गांव दामोदरनगर में आयोजित किसान संवाद कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इगलास विधायक राजकुमार सहयोगी ने क्षेत्र के प्राचीन वनखंडी महादेव मंदिर की सड़क खराब होने से भक्तों को हो रही समस्या बताई और सड़क निर्माण कराने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed