फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Preparing to surround the President's son

राष्ट्रपति के पुत्र को घेरने की तैयारी

Fri, 14 Apr 2017 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Fri, 14 Apr 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के पुत्र अभिजीत मुखर्जी को उनके ही संसदीय क्षेत्र में घेरने की तैयारी चल रही है। जंगीपुर संसदीय क्षेत्र में दो दिन के प्रवास पर गए अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम ने वहां के भाजपा कार्यकर्ताओं को 2019 के लोकसभा चुनाव में अभिजीत को हराने का संकल्प दिलाया। 
विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के निर्देश पर अलीगढ़ के सांसद सतीश कुमार गौतम पश्चिम बंगाल स्थित जंगीपुर संसदीय क्षेत्र में दो दिवसीय प्रवास पर गए हैं। वर्तमान राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी भी यहां से सांसद रहे हैं। वर्तमान में उनके पुत्र अभिजीत मुखर्जी सांसद हैं।
विज्ञापन


सांसद सतीश गौतम ने बताया कि गुरुवार को उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर विचार-विमर्श किया। कहा, पश्चिम बंगाल में उप चुनाव के नतीजे भाजपा के लिए उत्साहजनक हैं और इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। कहा, भले ही पश्चिम बंगाल के कोठी दक्षिण विधान सभा सीट पर तृणमूल कांग्रेस को जीत मिली है, लेकिन वहां पर भाजपा का मत प्रतिशत काफी बढ़ा है। पिछले चुनाव में यहां भाजपा चौथे नंबर पर थी, जो अब दूसरे नंबर पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा का वोट प्रतिशत करीब आठ से बढ़कर 30 प्रतिशत तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव में अभिजीत मुखर्जी को हराने का संकल्प दिलाया। 
एएमयू के मुर्शिदाबाद सेंटर के छात्रों ने किया फोन
मुर्शिदाबाद पहुंचे अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम के पास एएमयू मुर्शिदाबाद सेंटर के छात्रों ने फोन किया और कैंपस में बुलाया। सांसद ने छात्रों को आश्वासन दिया कि इस बार समय की कमी है। अगली बार एएमयू सेंटर में आएंगे। एएमयू का मुर्शिदाबाद सेंटर इन दिनों आर्थिक तंगी की दौर से गुजर रहा है।

मुर्शिदाबाद सेंटर के लिए 107.80 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए थे। इसमें से अभी तक सिर्फ 60 करोड़ रुपये ही मिले हैं। शेष राशि के लिए गत दिनों एएमयू के कुलपति ले. जनरल (सेवानिवृत्त) जमीरउद्दीन शाह केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से मिले थे।


कुलपति 18-19 अप्रैल को इस सिलसिले में मुर्शिदाबाद भी जाने वाले हैं। जंगीपुर के सांसद अभिजीत मुखर्जी एवं अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम एएमयू के कोर्ट सदस्य भी हैं। मुर्शिदाबाद केंद्र की स्थापना में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी का विशेष योगदान रहा है। उस समय वह भारत के वित्त मंत्री थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed