फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Preparation of PM's program should be such that the commuters should not have trouble

अलीगढ़ः पीएम के कार्यक्रम की ऐसी हो तैयारी आने-जाने वालों को न हो परेशानी : सीएम

Fri, 17 Sep 2021 03:27 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 03:27 PM IST
विज्ञापन
Preparation of PM's program should be such that the commuters should not have trouble
सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक सीएम। - फोटो : CITY OFFICE
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 सितंबर को लोधा आ रहे हैं। उनके आयोजन में अलीगढ़-आगरा मंडल से डेढ़ लाख लोगों के जुटने के संकेत हैं। आपको ऐसी तैयारी करनी होगी कि किसी तरह का व्यवधान न पैदा हो और आने-जाने वाले किसी व्यक्ति को किसी तरह की परेशानी न हो। सबसे ज्यादा फोकस यातायात व सुरक्षा पर रखना होगा। इसके बाद पार्किंग व्यवस्था, पेयजल इंतजाम भी बेहतर हों। तैयारी इस तरह की हो कि प्रधानमंत्री के आने से पहले लोग आयोजन स्थल में पहुंच जाए, ताकि उनके आने के बाद किसी तरह की भगदड़ या अव्यवस्था न पैदा हो। ये बातें बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्किट हाउस में पीएम के दौरे की तैयारियों संबंधी समीक्षा बैठक में अधिकारियों से कहीं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालय के अलावा प्रधानमंत्री तकनीकी क्षेत्र में विश्वस्तरीय डिफेंस कॉरिडोर के अलीगढ़ नोड की भूमि का आवंटन एवं शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने व अधिकारियों और संगठन में समन्वय के लिए प्रभारी मंत्री सुरेश राणा 11 सितंबर से यहां कैंप करेंगे। उन्होंने मंडलायुक्त गौरव दयाल व डीआईजी दीपक कुमार का नाम लेकर उनके द्वारा चित्रकूट तैनाती के दौरान पीएम की इसी तरह की बड़ी रैली सफलता से कराने और एसएसपी कलानिधि नैथानी के लखनऊ तैनाती के दौरान पीएम के दौरे सहित अन्य कई वीवीआईपी आयोजन सफलता से कराने की सराहना करते हुए कहा कि उनके अनुभवों का अधिकारी लाभ लें।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि डेढ़ लाख लोगों के आने के चलते उनके आवागमन के दौरान बेहतर यातायात, पेयजल व्यवस्था और सुरक्षा बेहद जरूरी है। इसे फुलप्रूफ कर लें। मुख्य मंच के साथ दो साइड मंच भी बनाए जाएंगे। स्थानीय जनप्रतिनिधियों को पीएमओ से समन्वय स्थापित कर मुख्य मंच पर स्थान दिलाने की व्यवस्था की जाए। पार्किंग स्थल पर माइक व पेयजल की समुचित व्यवस्था हो। अवांछनीय तत्वों को कार्यक्रम स्थल से दूर रखने के लिए निरंतर पेट्रोलिंग होती रहे। साथ में पड़ोसी जनपद हाथरस, एटा, कासगंज में भी यातायात व्यवस्था बेहतर रहे। इस दौरान एडीजी जोन राजीव कृष्ण ने सुरक्षा व यातायात को लेकर किए जा रहे इंतजाम बताए। इस दौरान कमिशभनर गौरव दयाल व डीएम सेल्वा कुमारी जे ने तैयारियां बताईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में प्रभारी मंत्री सुरेश राणा, प्रमुख सचिव गृृह व सीईओ यूपीडा अवनीश अवस्थी, अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा मोनिका गर्ग, प्रमुख सचिव सूचना संजय प्रसाद, ठा. रघुराज सिंह, सांसद सतीश गौतम, राजवीर दिलेर, विधायक संजीव राजा, अनिल पाराशर, ठा. दलवीर सिंह, ठा. रवेंद्र पाल सिंह, अनूप प्रधान, राजकुमार सहयोगी, एमएलसी डा. मानवेंद्र प्रताप सिंह, ठा. जयवीर सिंह, जिलाध्यक्ष चौ. ऋषिपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत के अलावा अलीगढ़, हाथरस, एटा, कासगंज के डीएम-एसएसपी भी मौजूद रहे।
सबसे पहले पहुंचे प्रभारी मंत्री व सांसद
अलीगढ़। सर्किट हाउस में हुई मुख्यमंत्री की आगरा व अलीगढ़ मंडल के जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक के लिए प्रभारी मंत्री सुरेश राणा एवं सांसद सतीश गौतम सजग नजर आए। वे दोपहर एक से ढाई बजे तक होने वाली बैठक से एक घंटा पहले ही दोपहर 12 बजे सर्किट हाउस पहुंच गए और वहां मौजूद सीडीओ समेत अन्य अफसरों से चर्चा की। इसके बाद अन्य जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी 15 मिनट बाद आये। अंत में बरौली विधायक ठा.दलवीर सिंह व्हील चेयर पर पहुंचे। हालांकि मुख्यमंत्री बैठक के लिए करीब 45 मिनट की देरी से पहुंचे।
खचाखच भर गया मीटिंग हाल
मुख्यमंत्री की बैठक के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे आगरा व अलीगढ़ मंडल के जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारियों के चलते मीटिंग हाल खचाखच भर गया। इन सभी के बैठने के लिये अतिरिक्त कुर्सियों का इंतजाम करना पड़ा। यह बैठक दोपहर 1.45 बजे से ढाई बजे तक चली। इसके बाद भोजनावकाश हो गया।
बाहर ही रह गए तमाम अधिकारी
14 सितंबर के कार्यक्त्रस्म की समीक्षा के लिये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई प्रशासन व पुलिस अफसरों की बैठक के लिए भी सर्किट हाउस का हाल छोटा पड़ गया। इसके चलते तमाम अधिकारी बाहर ही रह गये। हाल भरने के बाद किसी को भी अंदर नहीं आने दिया गया। एक मंडल स्तर के अधिकारी सुरक्षाकर्मियों द्वारा रोके जाने पर नाराजगी जताते देखे गये।

काश रोज आते मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर रामघाट रोड पर विशेष सफाई कराई गई। विशेष रूप से पीएसी के हेलीपैड स्थल से सर्किट हाउस तक सफाई हुई। इस दौरान सड़कों पर झाडू लगाई गई और चूने का छिड़काव करते हुए सड़क पर सैनिटाइजेशन तक किया गया। यह देखकर वहां से गुजर रहे राहगीर हैरान रह गए। राहगीर बोले कि काश मुख्यमंत्री रोज आते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed