फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Preparation for counting of votes on June 4

Lok Sabha Election: अब आई मतगणना की बारी, सभी दलों ने पूरी की तैयारी

Sun, 02 Jun 2024 05:53 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 02 Jun 2024 05:53 PM IST
सार

अलीगढ़ में कुल 14 प्रत्याशी मैदान में हैं। मगर मुख्य तीन प्रत्याशी भाजपा, सपा-कांग्रेस व बसपा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। उसी का परिणाम सामने आना है। पुलिस प्रशासन के स्तर से मतगणना के साथ-साथ सुरक्षा व यातायात आदि को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

विज्ञापन
Preparation for counting of votes on June 4
जिला निर्वाचन अधिकारी ने धनीपुर मंडी में मतगणना की तैयारियों का लिया जायजा - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

लोकसभा चुनाव के सातवें चरण का मतदान 1 जून को संपन्न हो गया। अब 4 जून को मतगणना होनी है, जिसमें दोपहर तक यह तय हो जाएगा कि कौन सांसद बनेगा और देश में किसकी सरकार बनने जा रही है। मतगणना को लेकर सभी दलों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। दूसरे चरण में अलीगढ़ में मतदान के बाद से लेकर अब तक अन्य जिलों में चुनाव लड़ा रहे नेता भी वापस लौट आए हैं। सभी दलों के स्तर से अपने अपने प्रत्याशियों के लिए एजेंट बनाए गए हैं।

विज्ञापन


जिले की अलीगढ़ सीट की पांच विधानसभा व हाथरस सीट की दो विधानसभा की मतगणना धनीपुर मंडी परिसर में होगी। इसके लिए सभी दलों के संगठनों के स्तर से तैयारियां की जा रही हैं। एक विधानसभा पर चौदह एजेंट और एक एआरओ स्तर के कार्यकर्ता की तैनाती की जा रही है। इस तरह अलीगढ़ लोकसभा के लिए 75-75 व हाथरस की दो विधानसभाओं के लिए 30-30 कार्यकर्ता तैनात किए गए हैं। जिले में चुनाव दूसरे चरण में और हाथरस में तीसरे चरण में हुआ। इसके बाद से सभी दलों के नेता आगे के चरणों के चुनाव प्रचार में अन्य जिलों में चले गए थे। 
विज्ञापन


अब सभी चरणों का चुनाव हो गया और सभी दलों के नेताओं की भी वापसी हो गई है। सभी ने अपने अपने दल में संगठन में मंथन के अनुसार एजेंट बनाने और उन्हें टिप्स देने की प्रक्रिया तेज कर दी है। अधिकांश की पूरी हो गई है। अलीगढ़ में कुल 14 प्रत्याशी मैदान में हैं। मगर मुख्य तीन प्रत्याशी भाजपा, सपा-कांग्रेस व बसपा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। उसी का परिणाम सामने आना है। पुलिस प्रशासन के स्तर से मतगणना के साथ-साथ सुरक्षा व यातायात आदि को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हमारी सभी तैयारियां पूरी हैं। एक एक विधानसभा पर 15-15 प्रशिक्षित कार्यकर्ता तैनात किए गए हैं। उन्हें सभी तरह की जानकारी दे दी गई हैं। भाजपा सौ फीसदी चुनाव जीत रही हैे। बाकी चार जून को परिणाम सामने होगा।-कृष्णपाल सिंह लाला, जिलाध्यक्ष भाजपा

हमारे सभी एजेंट बन गए हैं। इन्हें तीन जून को एक प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत कुछ जरूरी टिप्स दिए जाएंगे। हम हर हालत में चुनाव जीत रहे हैं। किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही या गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी।-मुकेश चंद्रा, जिलाध्यक्ष बसपा
चार जून को होने वाली मतगणना में किसी भी स्तर पर गड़बड़ी या चूक या धांधली न होने पाए। इस पर इंडिया गठबंधन की पूरी नजर है। स्ट्रांग रूम से सीधे टेबिल पर ईवीएम ले जाई जाए। इस बात पर जोर रहेगा। मतगणना एजेंट बना दिए गए हैं। वे सभी तरह से सक्षम व प्रशिक्षित हैं।-लक्ष्मी धनगर, जिलाध्यक्ष सपा

सबसे पहले शहर और आखिर में अतरौली का नतीजा आएगा

धनीपुर मंडी में मतगणना की तैयारियां पूरी की जा रही हैं। 4 जून सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। मतगणना को लेकर पुलिस- प्रशासनिक स्तर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सबसे पहले शहर विधानसभा और अंत में अतरौली विधानसभा क्षेत्र में मतों की गिनती होगी। गर्मी में मतदान कार्मिकों और एजेंट को लू से बचाने के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं। हर टेबल पर पंखा, कूलर और ठंडे पेयजल की व्यवस्था रहेगी।

कहां कितने पड़े वोट
विधानसभा, मतदान प्रतिशत, कुल मतदाताओं ने किया मतदान
खैर - 55.79, 2,26,032
बरौली- 58.59, 2,26,753
अतरौली -55.21, 2,21,008
कोल- 57.59, 2,35,452
अलीगढ़ शहर -57.53, 2,27,806
कुल 1997234 मतदाताओं में से 11,37,051 ने किया मतदान

ऐसे होगी मतगणना
-ईवीएम से होगी वोटों की गिनती।
-हर विधानसभा क्षेत्र की 14 टेबल लगाई जाएंगी।
-इन 14 टेबलों पर 14 बूथों की गिनती एक राउंड में होगी पूरी।
-एक टेबल पर मतगणना के आंकड़ों का होगा मिलान।
-पोस्टल बैलेट की गिनती के लिए 12 टेबल आरओ कक्ष में लगेंगी।
-एक टेबल पर चार कर्मचारियों की रहेगी तैनाती।
-सुबह 6:30 बजे सबसे पहले खुलेगा स्ट्रांग रूम।
-सुबह 8:00 बजे मतगणना की होगी शुरुआत।
-सबसे पहले गिनी जाएंगे पोस्टल बैलेट एवं सर्विस वोट।

विधानसभावार मतगणना राउंड
-शहर विधानसभा के 383 बूथों की गणना करीब 27 राउंड में होगी।
-कोल विधानसभा के 415 बूथों की गिनती 29 राउंड में होगी
-खैर विधानसभा के 426 बूथों की गिनती 30 राउंड में होगी।
-बरौली विधानसभा के 425 बूथों की गिनती 30 राउंड में होगी।
-अतरौली विधानसभा के 472 बूथों की गिनती 32 राउंड में होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed