{"_id":"607c8c5b8ebc3e8dc13185e5","slug":"pregnant-women-died-case-file-on-in-laws-family-city-office-news-ali2613952100","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती की मौत, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती की मौत, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़।
महानगर के बन्नादेवी थाना क्षेत्र के चूहरपुर की एक गर्भवती महिला की प्रसव पीड़ा के दौरान मौत हो गई। सूचना पर आए मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
मधु (20) निवासी नदौना, मडराक की शादी बीते वर्ष लॉकडाउन में 30 जून को चूहरपुर निवासी एक युवक के साथ हुई थी। युवक सैलून की दुकान चलाता है। मधु को शनिवार रात को प्रसव पीड़ा हुई। परिवार वालों ने बताया कि वह उसे पहले जीटी रोड के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने अस्पताल में भर्ती करने की बजाय हालत गंभीर बताते हुए जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
जेएन मेडिकल लेकर पहुंचे, वहां उपचार के दौरान मधु की मौत हो गई। मधु के मायके वालों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने बेटी की हत्या का आरोप ससुरालियों पर लगाकर पुलिस को बुला लिया। काफी देर तक इस बात को लेकर हंगामा हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
वहीं, पति को हिरासत में लेते हुए मायके पक्ष को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। इंस्पेक्टर बन्नादेवी धीरेंद्र मोहन शर्मा के मुताबिक पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया है। रिपोर्ट आने का इंतजार है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो