फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Pre-board examinations of high school and intermediate

UP Board: हाईस्कूल-इंटर की प्री बोर्ड की परीक्षाएं 12 जनवरी से, एक लाख से ज्यादा विद्यार्थी देंगे परीक्षा

Mon, 05 Jan 2026 04:07 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 05 Jan 2026 04:07 PM IST
सार

12 जनवरी को पहली पाली में हाई स्कूल के हिंदी, इंटर के शिक्षाशास्त्र, मनोविज्ञान, तर्कशास्त्र विषय की परीक्षा होगी। दूसरी पाली में हाईस्कूल के संगीत गायन व हिंदी व सामान्य हिंदी विषय की परीक्षा होगी।

विज्ञापन
Pre-board examinations of high school and intermediate
यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर की प्री बोर्ड की परीक्षाएं 12 से 24 जनवरी तक चलेंगी। परीक्षा दो पाली में होगी। व्यावसायिक व ट्रेड से संबंधित प्रश्नपत्रों की परीक्षाएं प्रधानाचार्य अपने स्तर पर कराएंगे। हाईस्कूल की पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 से 12:30 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर एक से चार बजे तक होगी। अलीगढ़ में हाईस्कूल के 51480 और इंटर के 49146 विद्यार्थी परीक्षा देंगे।

विज्ञापन


डीआईओएस डॉ. पूरन सिंह ने बताया कि 12 जनवरी को पहली पाली में हाई स्कूल के हिंदी, इंटर के शिक्षाशास्त्र, मनोविज्ञान, तर्कशास्त्र विषय की परीक्षा होगी। दूसरी पाली में हाईस्कूल के संगीत गायन व हिंदी व सामान्य हिंदी विषय की परीक्षा होगी। 13 को पहली पाली में हाईस्कूल के सामाजिक विज्ञान, इंटर के चित्रकला आलेखन विषय की परीक्षा होगी। दूसरी पाली में हाईस्कूल के संगीत वादन व इंटर में अंग्रेजी, एग्रोनॉमी विषय की परीक्षा होगी।
विज्ञापन


19 को पहली पाली में हाईस्कूल के अंग्रेजी, इंटर की संगीत गायन, नृत्य और दूसरी पाली में हाईस्कूल के मानव विज्ञान और इंटर की गणित, जीवविज्ञान, नागरिक शास्त्र, कृषि वनस्पति विज्ञान की परीक्षा होगी। 20 को पहली पाली में हाईस्कूल के विज्ञान, इंटर के समाज शास्त्र, दूसरी पाली में हाईस्कूल के एनसीसी, संस्कृत, इंटर के रसायन विज्ञान, भूगोल की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


21 जनवरी को हाईस्कूल के गणित, गृह विज्ञान, इंटर के सैन्य विज्ञान, संगीत वादन, इंटर के उर्दू, सिलाई, भौतिक विज्ञान, अर्थशास्त्र की परीक्षा होगी। 22 को पहली पाली में हाईस्कूल के चित्रकला, रंजकला, कृषि, कंप्यूटर एवं वाणिज्य, इंटर के एनसीसी, कंप्यूटर, गृहविज्ञान, मानव विज्ञान की परीक्षा होगी। दूसरी पाली में इंटर के संस्कृत, उर्दू की परीक्षा होगी। 24 को पहली पाली में इंटर के इतिहास विषय की परीक्षा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed