फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Prayer will not be offered in any mosque of AMU

ईद-उल-अजहा : एएमयू की किसी भी मस्जिद में नमाज अदा नहीं होगी

Wed, 29 Jul 2020 02:28 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 02:28 AM IST
विज्ञापन
Prayer will not be offered in any mosque of AMU
कोरोना वायरस संक्रमण को ध्यान में रखते हुए अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के अंतर्गत जामा मस्जिद सहित किसी भी मस्जिद में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा नहीं की जायेगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के नाजिम दीनियात प्रो. मोहम्मद सलीम ने कहा कि वैश्विक आपदा कोरोना वायरस से पैदा होने वाली स्थिति के दृष्टिगत ईद-उल-अजहा की नमाज एएमयू की किसी भी मस्जिद में अदा नहीं की जाएगी। छात्र, शिक्षक व गैर शिक्षक कर्मी ईद उल अजहा की नमाज अपने घरों और आवासीय स्थानों पर अदा करें, जिन लोगों के लिए ईद-उल-अजहा की नमाज का कोई प्रबंध नहीं है वह नमाजे चाश्त अदा करें। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब जन स्वास्थ्य को बड़े खतरे का सामना है, लोग इस्लामी सिद्घांतों के अनुरूप वैकल्पिक नमाज अदा कर सकते हैं। कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे के कारण ईद उल अजहा के अवसर पर कुलपति की ओर से छात्रों एवं यूनिवर्सिटी स्टाफ के लिए आयोजित किया जाने वाला कार्यक्रम इस वर्ष आयोजित नहीं किया जायेगा।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने एएमयू के सभी शिक्षकों, वर्तमान एवं पूर्व छात्रों तथा देश के सभी नागरिकों को ईद के अवसर पर बधाई देते हुए आग्रह किया है कि वह समाज के कमजोर वर्ग की बढ़ चढ़कर सहायता करें। उन्होंने कोविड-19 की रोकथाम के लिए जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी दिशा निर्देशों का पालन करने के लिए भी लोगों से आग्रह किया है। नाजिमे दीनियात प्रो. मोहम्मद सलीम ने कहा कि परिसर में किसी भी स्थान पर खुले में कुर्बानी न करें और ना ही एक स्थान पर एकत्रित हों। कुर्बानी अपने घरों पर करें और कुर्बानी के बाद सफाई का पूरा ख्याल रखें। उन्होंने लोगों से कब्रिस्तान न जाने का भी आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed