फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Praveen Bajauta summoned, police will file B warrant

संदीप हत्याकांड : प्रवीन बाजौता 17 को तलब, बी वारंट दाखिल करेगी पुलिस

Tue, 15 Feb 2022 12:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Praveen Bajauta summoned, police will file B warrant
अलीगंज के लॉजिस्टिक कारोबारी व सीमेंट सप्लायर संदीप गुप्ता हत्याकांड के मुख्य आरोपी शूटर प्रवीन बाजौता व उसके साथी शूटर जितेंद्र उर्फ कंजा को 17 फरवरी को यहां तलब किया गया है। न्यायालय ने पुलिस आवेदन पर दोनों का बी वारंट जारी कर दिया है। पुलिस टीम मंगलवार को यह बी वारंट भरतपुर की सेवर जेल दाखिल करने जाएगी। यहां आने के बाद उन पर हत्या का मुकदमा तामील कराया जाएगा और फिर रिमांड प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

27 दिसंबर की शाम सिविल लाइंस के गांधी आई तिराहे पर संदीप गुप्ता की हत्या में प्रवीन बाजौता का नाम उजागर हुआ था। 10 फरवरी की रात प्रवीन को उसके साथी हाथरस सादाबाद के बिसावर के जितेंद्र उर्फ कंजा को भरतपुर के उद्योग नगर थाना पुलिस ने अवैध हथियार रखने में गिरफ्तार किया था। दोनों ने पूछताछ में संदीप की हत्या करना स्वीकारा है। इसी आधार पर सिविल लाइंस पुलिस ने सोमवार को बी वारंट के लिए आवेदन किया। सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय के अनुसार अदालत ने बी वारंट जारी कर दिया है। दोनों को 17 फरवरी को यहां तलब किया गया है। मंगलवार को पुलिस टीम भरतपुर सेवर जेल बी वारंट दाखिल करने जाएगी। इसके बाद कड़ी सुरक्षा में दोनों को यहां लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed