फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Praspa will contest the seven assembly seats in the district

जिले की सातों विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी प्रसपा

Thu, 17 Jun 2021 12:58 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
Praspa will contest the seven assembly seats in the district
जिले की सातों विधानसभा सीटों पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) दमदारी से चुनाव लड़ेगी। यह घोषणा पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. रक्षपाल सिंह ने की। बुधवार को लखनऊ में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव से मंत्र लेकर लौटने के बाद उन्होंने चुनाव की तैयारियां शुरू कर दीं।
विज्ञापन

डॉ. रक्षपाल सिंह ने अमर उजाला को बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष से उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई, जिसमें तय हुआ कि चुनाव की रणनीति तय करने के लिए जुलाई के बाद प्रदेशभर में मंडलीय सम्मेलन होंगे। सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष से पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अनुरोध किया कि पार्टी के चुनाव निशान पर चुनाव लड़ा जाए।
विज्ञापन

डॉ. सिंह ने कहा कि अध्यक्ष को आश्वस्त किया गया है जो भी वह (शिवपाल यादव) निर्णय लेंगे, सभी उनके साथ हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि अध्यक्ष ने इस दौरान सभी की बातें सुनीं। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री सुभाष लोधी, जिला अध्यक्ष राम अवतार यादव, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र यादव, यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव, रामू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed