Amar Ujala Premier League: प्रशांत राइडर्स-एसआरके किंग्स जीते, फाइनल 27 जून को
लीग विजेता टीम को 1.51 लाख रुपये और उप विजेता को 71 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। मैन ऑफ द टूर्नामेंट खिलाड़ी को हीरो कंपनी का वीडा स्कूटर अलीगढ़ ऑटो सेंटर की ओर से दिया जाएगा।
विस्तार
अमर उजाला प्रीमियर लीग का क्रिकेट मैच 24 जून को प्रशांत राइडर्स और माधवास जियान्ट्स के बीच खेला गया। जिसमें प्रशांत राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करते हुए प्रशांत राइडर्स ने 20.ओवर में 7-विकेट के नुकसान पर 251 रनों का विशाल स्कोर बनाया। जिसमें साहिल खान ने 43-गेंदों में 11-चौके 12-छककों के की मदद से 128-रन बनाए, राहुल शर्मा ने 29, गौरव कुमार ने 26-रनों की शानदार पारी खेली। गेंदबाजी करते हुए भानू चौधरी ने 4-विकेट चटकाए, विशाल यादव ने 2,रोविन कुमार ने 2 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए माधवास जियान्ट्स की पूरी टीम 16.1 ओवर में 106 रन बनाकर सिमट गई। इस तरहं प्रशांत राइडर्स ने यह मैच 145 रनों से जीत लिया। बल्लेबाज मोहित ने 10, राहुल शर्मा ने 29, डाल्टन सारस्वत ने 6, हिरदेश सारस्वत ने 26, रोविन कुमार ने 26, गौरांग देव ने 1-और विशाल रोहित, अदनान, सचिन मिश्रा शुन्य पर आउट हो गए। गेंदबाजी करते हुए सौरव चौधरी ने 1, विशाल यादव ने 2, भानू चौधरी ने 4, मयंक अजय सक्सेना, साहिल ने 1- विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच रहे साहिल खान और फाइटर ऑफ द मैच रहे भानू चौधरी कोशश्री सांई एडविटाइजर से त्रिलोकी नाथ वाष्णZेय ने सम्मानित किया।
दूसरा मैच ओजोन टाइटन्स और एसआरके किंग्स के बीच खेला गया। जिसमें ओजोन टाइटन्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए ओजोन टाइटन्स ने 20-ओवर में 7-विकेट के नुकसान पर 159-रन बनाए। बल्लेबाज विनय ने 46, कृष्णा सारस्वत ने 43 वासिफ खान ने 35 रन बनाए। गेंदबाजी करते हुए माधव वशिष्ठ ने 3, वीवी ने 2, वासिफ खान ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए एसआरके किंगस के बल्लेबाज माधव वशिष्ठ ने 24, आयुष्मान यादव ने 8, कृष्ण सारस्वत ने 43, अर्नव राज ने 33, विकास ने 4, वासिफ खान ने 35, महेंद्र कुमार ने 8 रनों की पारी खेली। गेंदबाजी करते हुए विनय ने 1,मुजीब मीना ने 1, रजत यादव ने 1-विकेट लिया। इस तरह एसआरके किंग्स ने रन बनाकर जीत दर्ज की।
इस मैच के मैन ऑफ द मैच रहे माधव वशिष्ठ और फाइटर ऑफ द मैच रहे विनय को राधा मोहन डवलपर्स के अनुराग शर्मा की ओर से सम्मानित किया गया।इस मौके पर सौरभ चौधरी, मुताहिर जैदी, राहुल कुसार वर्मा, अनुराग शर्मा, त्रिलोकी नाथ वाष्णZेय आदि मौजूद रहे। मेच की अंपायरिंग संदीप बख्श और देवेश शर्मा ने की। कमेंट्री प्रेम कुमार यादव और अजय शर्मा ने की, स्कोरिंग राहुल कुमार वर्मा ने की।
ये हैं सहयोगी
- मंगलायतन यूविवर्सिटी
- इन एसोसिएशन विद ओजोन सिटी
- पावर्ड बाई सांगवान सिटी
- फूड पार्टनर मिल्क बार
- गिफ्ट पार्टनर अलीगढ़ ऑटो सेंटर
- हेल्थ पार्टनर अभिश्री हाॅस्पिटल
- आउटडोर पार्टनर एमकेजी मीडिया
- लीग क्यूरेटर ट्रिपल एसजी
विजेता टीम पर होगी रुपयों की बारिश
विजेता टीम को 1.51 लाख रुपये और उप विजेता को 71 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। मैन ऑफ द टूर्नामेंट खिलाड़ी को हीरो कंपनी का वीडा स्कूटर अलीगढ़ ऑटो सेंटर की ओर से दिया जाएगा।
25 जून के मैच
- एवीपी फाल्कन और सांगवान फाल्कन्स केबीच
- मंगलायतन मार्वल्स और अखण्ड वारियर्स के बीच
- मंगलायतन यूनिवर्सिटी के प्रो.सौरभ कुमार ने कहा अमर उजाला प्रीमियर लीग अलीगढ़ में पहली बार आयोजित हुआ है, इसका आयोजन हर वर्ष होना चाहिए, जिससे शहर और ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिल सके।
- ओजोन सिटी के प्रवीन मंगला: अमर उजाला प्रीमियर लीग को जिससे भी सुना वह कहता नजर आया, अलीगढ़ में चर्चा का विषय बना हुआ है, पहली बार ऐसी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ है।
- सांगवान सिटी के डॉ.नरेंद्र सांगवान ने बताया अमर उजाला प्रीमियर लीग मनोरंजन के साथ-साथ खिलाड़ियों को अच्छा प्लेटफार्म मिल रहा है।