{"_id":"614c4aaa8ebc3efcaf746b65","slug":"pragatisheel-samajwadi-party-to-contest-elections-on-100-seats-of-up-says-shivpal-yadav-in-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में बोले शिवपाल यादव: प्रदेश की 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में बोले शिवपाल यादव: प्रदेश की 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी
Thu, 23 Sep 2021 03:06 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 23 Sep 2021 03:06 PM IST
सार
शिवपाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी व प्रगतिशील समाजवादी के बीच गठबंधन को लेकर वह प्रयासरत हैं। इसके लिए पिछले डेढ़ साल से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से समय मांग रहे हैं, लेकिन उन्हें समय नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
मीडिया से बातचीत करते शिवपाल यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव गुरुवार को एक निजी कार्यक्रम के अलीगढ़ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने धर्म परिवर्तन के मामले में मौलाना कलीम सिद्दीकी की गिरफ्तारी को बदले की कार्रवाई बताया।
उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में 100 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी। शिवपाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी व प्रगतिशील समाजवादी के बीच गठबंधन को लेकर वह प्रयासरत हैं। इसके लिए पिछले डेढ़ साल से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से समय मांग रहे हैं, लेकिन उन्हें समय नहीं मिल पा रहा है।
पूर्व मंत्री आजम खान को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उनके साथ बदले की कार्रवाई की जा रही है, जो मुनासिब नहीं है, क्योंकि आजम खान ने शिक्षा के क्षेत्र बहुत बड़ा योगदान दिया है।