फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Pradhan stuck on embezzlement in toilets jail

शौचालय निर्माण के गबन में फंसे प्रधान को भेजा जेल

Sat, 04 Jul 2020 08:41 PM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Sat, 04 Jul 2020 08:41 PM IST
विज्ञापन
Pradhan stuck on embezzlement in toilets jail
Rupee Shimla
मडराक के गांव आसना अजीतपुर के प्रधान संतोष कुमार सिंह शौचालय निर्माण के गबन में फंस गए हैं। उनके खिलाफ डीपीआरओ व बीडीओ ने जांच कर गबन का मुकदमा दर्ज कराया है, जिसके आधार पर पुलिस ने प्रधान को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। अभी इस मामले में वीडीओ फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


वाकये के अनुसार, स्वच्छ भारत अभियान के तहत गांव-गांव शौचालय बनाने की योजना के तहत जिला पंचायतराज विभाग से बजट आवंटन किया जा रहा है। इसी क्रम में गांव-गांव ऐसे आवंटियों के चयन और शौचालय बनवाने का जिम्मा प्रधान को दिया गया है।
विज्ञापन



ब्लाक लोधा के गांव आसना अजीतपुर के प्रधान के खिलाफ शिकायतें अधिकारियों तक पहुंचीं, जिसकी जांच में पाया गया कि प्रधान द्वारा आवंटियों के चयन में रुपये लिए गए हैं और शौचालय बनवाने में मानकों को भी दरकिनार किया गया है। इसी आधार पर शुक्रवार को एडीओ पंचायत की ओर से प्रधान संतोष सिंह व वीडीओ के खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज कराया गया है। एसओ मडराक राजीव कुमार के अनुसार मुकदमे के आधार पर प्रधान को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed