फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Power Cut

अलीगढ़ः ग्रामीण क्षेत्रों में पांच घंटे से अधिक बिजली कटौती

Sat, 09 Oct 2021 01:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Power Cut
ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। करीब पांच घंटे की कटौती हो रही है। शहरी क्षेत्र में ज्यादा परेशानी नहीं है। झारखंड की कोयला खदानों में पानी भरने के बाद कोयले की आपूर्ति गड़बड़ा गई है। इससे हरदुआगंज तापीय परियोजना सहित अन्य पावर प्लांटों में उत्पादन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में शाम पांच बजे से रात्रि 12 बजे के बीच कटौती हो रही है। खैर, चंडौस, टप्पल, छर्रा, पिसावा, अकराबाद, गोंडा और अतरौली सहित जनपद के समस्त ग्रामीण क्षेत्रों में अंधेरा पसरा है। 18 घंटे की बजाय बमुश्किल 13 घंटे तक की आपूर्ति हो रही है। अधीक्षण अभियंता ग्रामीण धर्मेंद्र सारस्वत एवं राघवेंद्र ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में 4 से 5 घंटे की कटौती हो रही है। शहरी क्षेत्र के अधीक्षण अभियंता एसके जैन ने बताया कि शहरी क्षेत्र में किसी तरह का प्रभाव नहीं पड़ा है। कहीं से कोई शिकायत भी नहीं हैं।
विज्ञापन

शाम 6 से 12 बजे के बीच कटौती न करें
अलीगढ़। जनप्रतिनिधियों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से शाम 6 से रात्रि 12 बजे के बीच ग्रामीण क्षेत्रों में कटौती नहीं करने का आग्रह किया है। शुक्रवार को जनप्रतिनिधियों की बैठक अधिकारियों के साथ हुई। बिजली समस्या को लेकर विधायक अनिल पाराशर ने एमडी एवं सीएमडी से बात की। उन्होंने बताया कि दो-तीन दिन में समस्या का समाधान होने की उम्मीद है। विधायक रवेंद्र पाल सिंह ने बिजली विभाग के अधिकारी द्वारा सिटीजन चार्टर के बारे में अनभिज्ञता जताए जाने पर नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed