फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Potholes on 170 roads of Aligarh will be filled

Good News: अलीगढ़ की 170 सड़कों के भरे जाएंगे गड्ढे, शासन स्तर से बजट जारी

Sun, 22 Sep 2024 12:08 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 22 Sep 2024 12:08 PM IST
सार

जीटी रोड समेत करीब 170 सड़कों का प्रस्ताव भेजा गया था। इन प्रस्तावों को शासन स्तर से मंजूरी मिलने के साथ ही धन भी जारी कर दिया गया है। करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से सड़कों की मरम्मत होगी।

विज्ञापन
Potholes on 170 roads of Aligarh will be filled
सड़क में गड्ढे - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

अलीगढ़ जिले की बदहाल हो चुकी सड़कों के जख्म भरने के लिए शासन स्तर से बजट जारी कर दिया गया है। लोक निर्माण विभाग ने जिले की करीब 170 सड़कों की मरम्मत का प्रस्ताव भेजा था।

विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता सौरभ बैराठी ने बताया कि प्रदेश सरकार ने ऐसी जर्जर सड़कों की मरम्मत के लिए प्रस्ताव मांगा था। जीटी रोड समेत करीब 170 सड़कों का प्रस्ताव भेजा गया था। इन प्रस्तावों को शासन स्तर से मंजूरी मिलने के साथ ही धन भी जारी कर दिया गया है। करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से सड़कों की मरम्मत होगी। इसमें हाईवे, जीटी रोड समेत अन्य सड़कें जो लोकनिर्माण विभाग से संबंधित हैं उनकी मरम्मत की जाएगी। बारिश थमने व मौसम के पूरी तरह से खुलने का इंतजार किया जा रहा 
विज्ञापन


पहले चरण में जीटी रोड व शहरी क्षेत्र से गुजर रही सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। इसके बाद देहात क्षेत्र के प्रमुख संपर्क मार्गों की मरम्मत कराई जाएगी। गौर हो कि बारिश के चलते शहर से लेकर देहात क्षेत्र की तमाम सड़कें बदहाल हो चुकी हैं। इन पर वाहन चालकों के साथ ही राहगीरों को निकलने में बेहद दिक्कतें उठानी पड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed