फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Pothi episode: GT road jam, hundreds of vehicles stranded

पोथी प्रकरण : जीटी रोड जाम की, सैकड़ों वाहन फंसे

Tue, 17 Oct 2023 12:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Pothi episode: GT road jam, hundreds of vehicles stranded
तहसील में धरने पर बैठे लोगों को समझाते एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक, एसडीएम केबी सिंह। संवाद - फोटो : Samvad
क्षेत्र के गांव पोथी में बुजुर्ग किसान की बेरहमी से पिटाई करने और वीडियो वायरल करने के मामले में सोमवार को कई संगठनों ने एकजुटता के साथ प्रदर्शन किया। भाकियू भानु गुट, महाराणा प्रताप गुट, सवर्ण समाज और करनी सेना के लोग गभाना थाने पर एकत्र हो गए। नारेबाजी कर प्रदर्शन करने लगे। कुछ लोग तहसील के मुख्य गेट पर ताला बंदी कर फर्श डालकर धरने पर बैठ गए। यहां भी जमकर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन



कुछ देर बाद गुस्साए लोगों ने जीटी रोड हाईवेे पर जाम लगा दिया। दोपहर लगभग ढ़ाई बजे से साढ़े तीन बजे तक एक घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा। जिससे दोनों ओर की सड़क पर वाहनों की कतारें लग गईं। सीओ एलआईयू के आश्वासन से पदाधिकारी संतुष्ट नहीं हुए और उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग करने लगे।
विज्ञापन




यहां प्रदर्शन कर रहे विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों की मांग थी कि मामले में प्रभारी निरीक्षक गभाना, सीओ गभाना व राजस्व निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाए। सूचना पर पहुंचे एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक, एडीएम प्रशासन पंकज सिंह, एसडीएम केबी सिंह ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। जब प्रदर्शन कर रहे लोग नहीं माने तो अधिकारियों दोषी पाए जाने पर सीओ, प्रभारी निरीक्षक गभाना और राजस्व निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। तब कहीं जाकर यातायात व्यवस्था सुचारु हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन




युवा जिलाध्यक्ष कृष्णा ठाकुर ने कहा कि पूरे घटनाक्रम में पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की। वहीं महाराणा प्रताप संगठन के मुनेंद्र ठाकुर ने घटना की निंदा करते हुए दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। पंचायत में कोई निष्कर्ष नहीं निकला तो गुस्साए लोगाें ने तहसील के सामने हाईवे पर जाम लगा दिया।


पुलिस अधिकारियों ने लोगों को खूब समझाया लेकिन लोग अपनी मांग पर डटे रहे। इस दौरान अनुज प्रताप सिंह, अश्वनी सिंह, मुकेश रावल, सुधीर ठाकुर,दीपक ठाकुर, जैकी ठाकुर, पप्पू सिंह, दिग्विजय ठाकुर, प्रमोद गौड़, कुलदीप सिंह, पुरुषोत्तम सिंह, लता अग्रवाल, पिंकी ठाकुर, गोविल जादौन, ओमपाल सिंह आदि मौजूद रहे।




अब तक हुई कार्रवाई : गभाना थाना प्रभारी रामकुंवर के अनुसार इस प्रकरण में आरोपी अजय उर्फ गंजा और गौरा देवी ने सोमवार को अलीगढ़ में अदालत में समर्पण किया। जितेंद्र ने 13 अक्तूबर को समर्पण किया था। हीरालाल और सत्यपाल निवासी गांधीपार्क, सत्यप्रकाश निवासी लोधा पर सोमवार को शांति भंग की कार्रवाई की गई है। हीरालाल, सत्यपाल और सत्यप्रकाश आरोपियों के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।





यह है पोथी प्रकरण : भाकियू भानु गुट के प्रदेश महासचिव डॉ. शैलेंद्र पाल सिंह ने कहा कि पोथी गांव में शेर सिंह चौहान के द्वारा विपक्षियों को 25 बीघा जमीन पट्टे पर दी गई, लेकिन विपक्षी न तो जमीन का पट्टा वापस दे रहे थे, न पैसे। इसलिए भूमि मालिक शेर सिंह चौहान अपनी भूमि को ट्रैक्टर से जोतने गये तो दबंगों ने लाठी-डंडों से पिटाई करते हुए जानलेवा हमला किया। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने मामले में शिथिलता बरती और तीन बार पीड़ित किसान शेर सिंह चौहान की तहरीर बदल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed